{"_id":"660eed41c013944d760fbc1d","slug":"weather-in-up-temperature-crossed-40-degree-in-many-districts-in-uttar-pradesh-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण गर्मी जारी: प्रयागराज, सुल्तानपुर, बहराइच व वाराणसी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण गर्मी जारी: प्रयागराज, सुल्तानपुर, बहराइच व वाराणसी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार
Fri, 05 Apr 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:05 AM IST
सार
यूपी के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्शियस को पार कर गया है। प्रयागराज का तापमान 41.2 डिग्री सेल्शियस रहा। गर्मी की तल्खी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
पारे ने फिर रफ्तार पकड़ी और बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक गर्मी की तल्खी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रयागराज में तापमान 41.2 डिग्री, सुल्तानपुर में 40.4, बहराइच में 40.2 व वाराणसी में 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गोरखपुर, फुरसतगंज, आगरा में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
विज्ञापन
शेष इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहा और 36 से 38.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, पूरे प्रदेश में रात के पारे में भी जबरदस्त तेजी दिखी। अयोध्या में 17.5, कानपुर में 18.5 व फतेहपुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
शेष स्थानों पर न्यूनतम तापमान 19.5 से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शुक्रवार को मौसम शुष्क और धूप तेज होने के आसार हैं।