फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Rain stops in Uttar Pradesh.

Weather in UP: यूपी में बारिश का दौर थमा, ठंड ने दी आहट, कई जिलों में तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच

Sun, 13 Oct 2024 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Oct 2024 03:43 PM IST
सार

यूपी में बारिश का दौर थम चुका है और अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Weather in UP: Rain stops in Uttar Pradesh.
यूपी का मौसम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है, जिसकी वजह से मौसम शुष्क हो गया है। दिन भर जहां धूप खिल रही वहीं रात में लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। पश्चिमी यूपी के बरेली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नजीबाबाद जैसे इलाकों में तो रात में एसी की जरूरत नहीं रही। इन इलाकों में रात का तापमान  महज 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 

तापमान की गिरावट के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिमी यूपी में रातें तुलनात्मक रूप से ज्यादा ठंडी हो रही हैं। शनिवार को 35 डिग्री सेल्सियस के साथ बस्ती प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगातार हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी आगे कुछ दिन यूपी में मौसम के शुष्क रहने के संकेत हैं। इस बीच आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजधानी लखनऊ में  रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही तो कभी धूप खिली रही। रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।  दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अगले दो तीन दिन लखनऊ के आसमान में बादल बने रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed