{"_id":"66e0827a307b8e005d0c5114","slug":"weather-in-up-rain-possible-in-most-parts-of-uttar-pradesh-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अगले दो से तीन दिनों में यूपी के अधिकांश हिस्सों में आंधी-पानी की संभावना, वज्रपात की भी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अगले दो से तीन दिनों में यूपी के अधिकांश हिस्सों में आंधी-पानी की संभावना, वज्रपात की भी चेतावनी
Wed, 11 Sep 2024 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:23 AM IST
सार
यूपी के अधिकांश हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में बारिश और आंधी की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ ही वज्रपात भी हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए गरज चमक के साथ आंधी पानी की संभावना जताई है। पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से यूपी के मौसम में बदलाव संभावित है।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रदेश के लगभग 50 से ज्यादा इलाकों के लिए बुधवार को गरज व चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को मुजफ्फरनगर में सर्वाधिक 90 मिमी, उरई में 5.2 मिमी, अलीगढ़ में 4.2 मिमी, मेरठ में 4.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। मंगलवार को बस्ती में सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
यहां है भारी बारिश की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
विज्ञापन