फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: prediction of heavy rain in Uttar Pradesh.

Weather in UP: बहराइच समेत नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में अच्छी बरसात हुई

Fri, 05 Jul 2024 12:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Jul 2024 12:36 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। चूंकि मानसून टर्फ इस वक्त दक्षिण में अपनी सामान्य स्थिति की ओर खिसका है इससे अगले चार-पांच दिन तक तेज बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Weather in UP: prediction of heavy rain in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में कई शहरों में अच्छी बरसात हुई है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। चूंकि मानसून टर्फ इस वक्त दक्षिण में अपनी सामान्य स्थिति की ओर खिसका है इससे अगले चार-पांच दिन तक तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन नमी के कारण उमस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


इन इलाकों में हुई अच्छी बरसात
आगरा (20 मिमी), अलीगढ़ (21 मिमी), बलिया (88 मिमी), गोरखपुर (39 मिमी), हरदोई (100 मिमी), कानपुर (44.2), मैनपुरी (58.5), मुरादाबाद (39), शाहजहांपुर (45), वाराणसी (76 मिमी)। इन शहरों में बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे तक इतनी भारी बरसात रिकार्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed