{"_id":"66d09fde29052d5324097a6c","slug":"weather-in-up-monsoon-became-sluggish-in-up-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: यूपी में मानसून हुआ सुस्त, दो से तीन दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: यूपी में मानसून हुआ सुस्त, दो से तीन दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं
Fri, 30 Aug 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:15 AM IST
सार
यूपी के ज्यादातर इलाकों में बादल बिन बरसे ही लौट गए। इस वजह से उमस भरी गर्मी रही और दिन के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। हालांकि दो सितंबर से दोबारा मानसून के सक्रिय होने के बाद अच्छी बारिश के आसार बनेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता दोबारा सुस्त होने से फिलहाल अगले दो से तीन दिन यूपी में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल बिन बरसे ही लौट गए। इस वजह से उमस भरी गर्मी रही और दिन के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। इटावा में दो मिमी और अलीगढ़ में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में एक्टिव वेदर सिस्टम के कमजोर पड़ने और कम दबाव क्षेत्र के अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने से बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में कमी देखने को मिलेगी। हालांकि दो सितंबर से दोबारा मानसून के सक्रिय होने के बाद अच्छी बारिश के आसार बनेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान प्रयागराज में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं बहराइच में 36.4 डिग्री और बस्ती में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मेरठ में सबसे कम 20.6 डिग्री सेल्सियस तो मुजफ्फरनगर में 21.2 डिग्री और गाजीपुर में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।