फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: From today winds will blow at a speed of 30 kmph across the state, it may rain in these distric

यूपी में मौसम: आज से 30 की रफ्तार से पूरे प्रदेश में चलेंगी हवाएं, होली के दिन इन जिलों में हो सकती है बारिश

Wed, 12 Mar 2025 11:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम आज से फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज हवाएं चलने के साथ आज से तापमान गिरेगा। कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। 
 

विज्ञापन
Weather in UP: From today winds will blow at a speed of 30 kmph across the state, it may rain in these distric
बारिश से बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में बुधवार से 15 मार्च तक प्रदेश में 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जो कुछ राहत देगी। प्रदेश के मौसम में बीते दो दिनों में तेजी से बदलाव आया है।

विज्ञापन


दोपहर में हो रही धूप की तपिश लोगों को असहज करने लगी है। झांसी में मंगलवार को इस साल का सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं हमीरपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 और 15 मार्च को प्रदेश के तराई और उत्तरी पश्चिमी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 15 मार्च को प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों समेत राजधानी से सटे कानपुर में भी बादलों संग बूंदाबांदी के संकेत हैं।
विज्ञापन

 

Weather: कश्मीर से केदारनाथ तक बारिश-बर्फबारी, राजस्थान समेत मैदानों में चढ़ा पारा; मध्य भारत में समय पूर्व लू

विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्ष बाद पारा 32 डिग्री के पार

 फाल्गुन माह अभी आधा बाकी है और अभी से धूप चैत्र माह की याद दिला रही है। राजधानी में चार वर्ष बाद 11 मार्च को पारा 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। इसके पहले 2021 में 11 मार्च को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। मौसम विभाग की माने तो मार्च के अंत तक गर्म हवाओं से लू का अहसास भी होने लगेगा।

होली तक राजधानी में तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार से पछुआ हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। अगले तीन से चार दिनों तक तापमान का धीरे-धीरे बढ़ना जारी रहेगा।

पिछले पांच वर्षों में 11 मार्च का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

साल       अधिकतम        न्यूनतम
2021         35.1             19.1
2022         31.3            17.1
2023         31.2             17.7
2024          28.3             13
2025         32.3             16

 राजधानी की हवा का हाल

मंगलवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल, गोमतीनगर और बीबीएयू की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली। वहीं अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा की हवा नारंगी यानी स्वास्थ्य के लिए खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

कुकरैल - 111 - पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 196 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 160 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 264 - नारंगी- खराब
लालबाग- 208 - नारंगी- खराब
तालकटोरा - 207 - नारंगी- खराब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed