{"_id":"65af4c8ad7bc01a9550e8fc3","slug":"weather-in-up-day-starts-with-dense-fog-on-tuesday-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिन चढ़ने के साथ धूप खिली पर गलन बरकरार, घने कोहरे के साथ हुई दिन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिन चढ़ने के साथ धूप खिली पर गलन बरकरार, घने कोहरे के साथ हुई दिन की शुरुआत
Tue, 23 Jan 2024 10:50 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:50 AM IST
सार
यूपी में कोहरे और गलन का कहर जारी है। मंगलवार को सुबह घने कोहरे के साथ हुई पर दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई, लेकिन करीब साढ़े 11 बजे मौसम खुला और धूप निकली। हालांकि, गलन से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
इसके पहले दिन का तापमान रविवार के 12.6 के मुकाबले सोमवार को 4.2 डिग्री चढ़कर 16.8 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त हुई और पारा 7.3 की तुलना में 7.7 डिग्री रहा। रात 11 बजे के आसपास फिर घना कोहरा छाने लगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामलला विराजमान: 45 मिनट चली प्राण प्रतिष्ठा, 16 जनवरी से शुरू हुआ था अनुष्ठान, रोज होती थी 10 घंटे पूजा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: गले मिलीं, फिर फफक कर रो पड़ीं साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती, मंदिर आंदोलन से रहीं जुड़ी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन के तापमान में 4 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी के बावजूद गलन रही। तेज हवाओं के कारण ठंड महसूस होती रही। अत्यधिक ठंड व कोहरे के कारण राजधानी को मंगलवार को भी रेड अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।