फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather cold alert in many districts of uttar pradesh Heavy cold and heavy fog warning issued in eastern Uttar Pradesh

बर्फीली ठंड से ठिठुरा यूपी, कई जगह 2 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी

Sat, 19 Dec 2020 10:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Dec 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
weather cold alert in many districts of uttar pradesh Heavy cold and heavy fog warning issued in eastern Uttar Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बर्फीली ठंड और शीत लहरी ने समूचे प्रदेश को ठिठुराया है। गलन भरी कड़ाके के ठंड में शनिवार को प्रदेश के तमाम शहर दो से चार डिग्री सेल्सियस की गलन भरी ठंड में ठिठुरे। प्रदेश में चुर्क और फुरसतगंज 2.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहे। 
विज्ञापन


जबकि बरेली 2.8 डिग्री के साथ ठंडा शहर रहा। शाहजहांपुर 3 डिग्री, बांदा 4, सुल्तानपुर 4.2 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा कई स्थानों का न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच भी रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


  गलन भरी पछुआ हवा से प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहरी और कोल्ड डे कंडीशन के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ। दिन में भी लोग अलाव और घरों में रूम हीटर के आसपास ही सिमटे रहे। सड़कों पर लोग भारी भरकम गर्म कपड़ों से लदे दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तो अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई पूर्वी हिस्सों में घने कोहरे के साथ भीषण शीत लहरी की चेतावनी जारी की है।

 प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भी भारी शीत लहरी चलने की चेतावनी की बात कही गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शनिवार को बताया पहाड़ों पर हुई भीषण बर्फबारी के चलते वहां से आ रही उतर पशु हवाएं ही गलन बढ़ा रही है 

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते अगले 36 से 48 घंटे में गलन भरी पछुआ हवाओं में कमी आ सकती है जिससे लोगों को गलन भरी ठंड से मामूली राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश में कुछ एक जगह तापमान न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed