फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather changes gives relief to people

अचानक कम हो गई बिजली की मांग, ऐसा क्या हुआ?

Fri, 13 Jun 2014 08:24 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
weather changes gives relief to people

बिजली संकट के कारण प्रदेश में मचा हाहाकार कम हो गया है, जिससे अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है तो अखिलेश सरकार भी दबाव मुक्त महसूस कर रही है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से लेकर सूबे की राजधानी तक में आंधी-पानी के चलते बिजली की मांग में जबर्दस्त कमी आई है।

ऐसे में बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली है। मांग घटने के कारण ग्रिड से निर्धारित कोटे से लगभग 2000 मेगावाट कम बिजली ली जा रही है और शाम से उन क्षेत्रों को भी लगातार आपूर्ति शुरू कर दी गई है, जहां कटौती का शिड्यूल तय है।
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन अधिकारियों को राहत

weather changes gives relief to people

गुरुवार को दिल्ली के आसपास के जिलों से लेकर लखनऊ तक मौसम का मिजाज बदलने के बाद बिजली कटौती से परेशान जनता के साथ ही पिछले लगभग एक महीने से बिजली व्यवस्था पटरी पर रखने के लिए खासी मशक्कत कर रहे पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को भी राहत मिली है।

दोपहर में दिल्ली, नोएडा व आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश और ओले गिरने की खबर आते ही शक्ति भवन स्थित नियंत्रण कक्ष के अभियंताओं के चेहरे खिल उठे।

उस वक्त तक प्रदेश में बिजली की मांग 13000 मेगावाट के आसपास थी। एनसीआर में मौसम बदलने के बाद मांग में एकाएक 1000 मेगावाट तक की कमी हो गई।

घटी बिजली की मांग

weather changes gives relief to people

शाम होते-होते राजधानी लखनऊ तथा आसपास के जिलों में भी तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ने के बाद बिजली की मांग और घट गई।

शाम छह बजे शक्ति भवन स्थित नियंत्रण कक्ष उत्तरी ग्रिड से अपने निर्धारित कोटे से लगभग 2000 मेगावाट बिजली का अंडरड्राल (तय कोटे कम बिजली का आयात) कर रहा था।

अभियंताओं का कहना है कि चूंकि मांग में एकाएक कमी आने के कारण उपलब्धता बढ़ गई, इसलिए ग्रिड को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल उन क्षेत्रों की आपूर्ति भी शुरू करा दी गई जहां शिड्यूल के मुताबिक कटौती की जा रही थी।

विज्ञापन

हो रही बिजली आपूर्ति

weather changes gives relief to people

आंधी-पानी के बाद से ग्रिड पर दबाव कम हो गया और रात आठ बजे पीक आवर्स में भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आपूर्ति की जा रही थी।

अभियंताओं का कहना है कि मौसम में बदलाव के  चलते शुक्रवार को भी बिजली का बहुत ज्यादा संकट नहीं रहेगा।  

यूपी पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र का कहना है कि मौसम बदलने से बिजली की मांग में भारी कमी आई है। बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति की जा रही है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

आंधी-पानी के कारण जहां ब्रेकडाउन हुए हैं, उन्हें युद्ध स्तर पर ठीक कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed