फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather changed in UP: Mercury dropped due to storm and rain in many districts, Meteorological Department pred

UP Weather : कई जिलों में आंधी-बारिश से बदला मौसम, गिरा पारा, मौसम विभाग ने कहा- ऐसा ही रहेगा कुछ दिन

Wed, 10 Apr 2024 12:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Apr 2024 12:19 AM IST
सार

Weather changed in UP: यूपी में मंगलवार शाम से मौसम बदल गया। कई जिलों में आंधी चली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। हवाएं चलने से पूरे प्रदेश में पारा नीचे लुढ़क गया है। 

विज्ञापन
Weather changed in UP: Mercury dropped due to storm and rain in many districts, Meteorological Department pred
शाम को लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को नजर आया। कानपुर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने का आसार जताया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 13 को प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़ कर ज्यादातर क्षेत्र में बारिश, आंधी का असर दिख सकता है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, छिटपुट बारिश और तेज हवा का असर ये रहा कि पारे में मामूली ही बदलाव हुआ है। वाराणसी, झांसी, प्रयागराज में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा।
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
प्रदेश में बुधवार को दक्षिणी हिस्सों (बुंदेलखंड के आसपास )में बारिश और हल्की आंधी के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। 11 व 12 अप्रैल को भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। जबकि 13 अप्रैल को पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जरी किया गया है। पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश-बिजली का असर दिख सकता है। 20 से 30 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 14और 15 अप्रैल को भी ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं है। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed