{"_id":"63cc91f0827f89768d5e050e","slug":"weather-chances-of-rain-in-many-areas-of-up-from-today-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast : आज से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ने लगा न्यूनतम व अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Forecast : आज से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ने लगा न्यूनतम व अधिकतम तापमान
Sun, 22 Jan 2023 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में शनिवार को धूप खिली लेकिन ठंड बनी रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं, आगामी 23 जनवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक तक रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते रविवार से प्रदेश के कुछ हिस्सों खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। सोमवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और क्षेत्रफल में वृद्धि होगी।
विज्ञापन