फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wearing mask is necessary in lucknow and nearby districts.

फिर मास्क अनिवार्य: कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, लखनऊ, नोएडा समेत इन जिलों में पहनना जरूरी

Mon, 18 Apr 2022 10:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Apr 2022 10:18 PM IST
सार

यूपी से सटे कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Wearing mask is necessary in lucknow and nearby districts.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न राज्यों की सीमाओं से लगे जिलों और एनसीआर के जिलों में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इन जिलों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ज्यादातर सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एनसीआर में संक्रमित मरीजों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में ज्यादातर में ओमिक्रॉन वैरियंट की पुष्टि हुई है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार यह संभव है कि केस बढ़ें, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी रखी जाए।
विज्ञापन





मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीआर के जनपदों (गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) तथा लखनऊ जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर वैक्सीनेट किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग कराई जाए। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को टीम 9 के साथ प्रदेश के जिलों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि एनसीआर में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमीक्रोन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए।

प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 695 है। विगत 24 घंटों में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 115 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 29 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।

कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है। किंतु बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है। 30 करोड़ 75 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 103 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 86.34 प्रतिशत से अधिक लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 94 प्रतिशत से ज्यादा किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी दी जाए।


700 निजी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। 18 वर्ष के अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी की अपेक्षा है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed