फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weakly market reopens from 27 april in lucknow

लखनऊ में मंगलवार से सामाजिक दूरी के साथ खुलेंगे 10 दिन से बंद साप्ताहिक बाजार

Tue, 27 Apr 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
weakly market reopens from 27 april in lucknow
लखनऊ। कोरोना के चलते पिछले 10 दिन से बंद चल रहे साप्ताहिक बाजार मंगलवार से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खुलेंगे। हालांकि, यह पूरी तरह से दुकानदारों पर निर्भर होगा कि उन्हें दुकान लगानी है या नहीं। साप्ताहिक बाजार कल्याण समिति के पदाधिकारियों की सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि जो दुकानदार चाहे वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दुकान लगा सकता है। क्योंकि प्रशासन ने अभी तक साप्ताहिक बाजार बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार दुकानदार कल्याण समिति के महामंत्री मो. नदीम सिद्दीकी ने बताया कि कोरोना के चलते समिति ने खुद ही गत 17 अप्रैल को 10 दिन के लिए बाजार बंद करने का फैसला लिया था। 10 दिन बाद इसे लेकर दोबारा बैठक हुई। इसमें कोरोना संकट और दुकानदारों की आर्थिक स्थिति दोनों पर बात हुई। साप्ताहिक बाजार के 60-70 प्रतिशत दुकानदार रोज कमाने-खाने की श्रेणी में आते हैं। बंदी से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसलिए फैसला लिया गया कि साप्ताहिक बाजार लगें, इसमें जो दुकानदार चाहें दुकान लगा सकते हैं। वहीं जो दुकानदार दुकानें नहीं लगाते हैं, संगठन उनके निर्णय का भी स्वागत करता है। बैठक में अहमद्दीन कुरैशी, वसीम, फरहान, राजेश कपूर, दीपू तिवारी, मुईद, धीरज गुप्ता, नुरुद्दीन, रईस, मनीष सेठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस तरह लगेंगी दुकानें
- दुकानें छोटे आकार में लगेंगी और दो दुकानों के बीच में दूरी रखना जरूरी होगा।
- दुकानदार खुद मास्क लगाएगा और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा।
- समस्त दुकानदारों को अपने पास सैनिटाइजर रखना होगा।
- एक समय पर एक दुकान पर तीन-चार से ज्यादा ग्राहक न हों।
- दुकानें सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक ही लगेंगी और बांस-बल्ली का प्रयोग नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed