फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We will continue changes in leadership of Arvind Kejriwal says Sanjay Singh.

केजरीवाल के नेतृत्व में परिवर्तन की लड़ाई को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाएंगे : संजय सिंह

Wed, 16 Dec 2020 10:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Dec 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
We will continue changes in leadership of Arvind Kejriwal says Sanjay Singh.
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा को प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने प्रदेशवासियों के लिए उम्मीद की नई किरण बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, कानून व्यवस्था और रोजगार समेत तमाम समस्याओं से जूझ रही प्रदेश की जनता सभी पार्टियों से नाउम्मीद हो चुकी है। ऐसे में आप के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा यूपी के लोगों के लिए नई उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं के समाधान करने के एजेंडे को लेकर ही आप ने 2022 में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में देश में नई परिवर्तन की लड़ाई चल रही है, इसे यूपी में मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला यूपी में एक ईमानदार सियासत को जन्म देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केजरीवाल पर कसा तंज

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि दिल्ली की विधानसभा नहीं संभाल पाने वाले यूपी के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो करोड़ की आबादी वाली दिल्ली तो उनके हाथ में नहीं बैठ रही है और 24 करोड़ की जनता वाले यूपी के सपने संजोने में जुटे हैं।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और किसान हितैषी होने का दावा करते हैं। पहले किसानों को सरकार की ओर से 100 रुपये भेजा जाता था तो जनता तक केवल 15 रुपये ही पहुंचता था। उन्होंने यह भी कहा कि 1972 में जब चीन ने हमारे देश का अंग तिब्बत छीन लिया तब ये लोग कहां थे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed