{"_id":"63390935bb34c46a185a04eb","slug":"we-should-take-inspiration-from-mahatma-gandhi-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले- महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर देश के लिए रहें तत्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले- महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर देश के लिए रहें तत्पर
Sun, 02 Oct 2022 09:14 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Oct 2022 09:14 AM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सत्य, अहिंसा और त्याग से प्रेरणा लेते हुए देश के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर देश प्रगति कर सकता है। उनका जीवन प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
गांधी जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अखिलेश ने कहा कि सत्य अहिंसा और त्याग के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सभी को देश व समाज के लिए तत्पर रहना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी। उनका मानना था कि सिर्फ केंद्र में बैठकर 10-20 लोग लोकतंत्र को नहीं चला सकते हैं, जब तक लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरा देश शामिल न हो।
विज्ञापन
उन्होंने मानव कल्याण के लिए सत्य व अहिंसा का संदेश दिया था। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया, जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई।