{"_id":"8a2596633651e5ae59625210ef78cbab","slug":"we-are-worried-for-law-and-order-of-uttar-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून-व्यवस्था हमारे लिए भी चिंता का विषय: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून-व्यवस्था हमारे लिए भी चिंता का विषय: सपा
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Nov 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गंभीर हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून के राज के चलते ही विकास संभव हुआ है।
इस क्रम पुलिस के आधुनिकीकरण व विभाग में रिक्त पद भरने के काम को सरकार ने प्राथमिकता दी है।
बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आगरा-लखनऊ में दो इकाइयां गठित की है।
अपराध नियंत्रण की विशिष्टताओं वाला संयुक्त नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है।
108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा का विस्तार दिल्ली तक कर दिया गया है।