फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav Welcomes Samdhi Lalu Prasad Yadav

मुलायम के घर शगुन लाए लालू करने लगे 'राजनीति'

Mon, 08 Dec 2014 02:02 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Dec 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Welcomes Samdhi Lalu Prasad Yadav

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि  हमारे बीच  बिखराव का फायदा गलत लोगों ने उठाया। देश गलत हाथों में चला गया। जनता परिवार के पुराने लोगों की एकजुटता की पहल का पूरे देश में अच्छा संदेश गया है। हताश-निराश लोगों में आशा की किरण दिखी है।

विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता दल परिवार के किसी नेता में विलय को लेकर कोई अहम नहीं है। सभी एकजुट होकर केंद्र की सरकार को बेनकाब करेंगे। 22 दिसंबर को जंतर-मंतर पर धरना का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
विज्ञापन


लालू यादव यहां आए तो थे अपनी बेटी राजलक्ष्मी की शादी के शगुन के लिए। पर, वह इस पारिवारिक रिश्ते के जरिये सियासी रिश्ते में और प्रगाढ़ता का संदेश देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू ने कहा, हम लोग बच्चे-बच्चियों को सामाजिक बंधन में बांधकर जहां पिताधर्म निभा रहे हैं वहीं राजनीतिक कार्य को भी आगे बढ़ा रहे हैं। जनता दल के पुराने लोग विलय को तैयार हैं।

मोदी विदेश घूम रहे, हर रोज मारे जा रहे सैनिक

Mulayam Singh Yadav Welcomes Samdhi Lalu Prasad Yadav

लालू ने कहा, इसकी क्या प्रक्रिया होगी, यह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) तय करेंगे। इसका पूरा अधिकार उन्हें दे दिया गया है। नेताजी अलग-अलग दलों के नेताओं से बात कर इस पहल को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, वह कहते थे कि काला धन लाकर न सिर्फ देश का कर्ज उतार देंगे बल्कि लोगों के खाते में 15-15 लाख जमा कर देंगे। तो अब मोदी से कहा जाएगा कि रुपया लाएं। बयानबाजी से काम नहीं चलेगा।

चुनाव में कहते थे कि सत्ता में आएंगे तो पाकिस्तान आंख नहीं दिखा पाएगा। हाल ये है कि वह विदेश घूम रहे हैं और यहां आए दिन सैनिक मारे जा रहे हैं।

लालू ने कहा, हम सभी एकजुट होकर सांप्रदायिक शक्तियों का मुकाबला करेंगे। इन्हें बेनकाब करेंगे। 22 दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देकर इनकी असलियत सामने लाई जाएगी।

मुलायम बोले पीढ़ी दर पीढ़ी चलेगा रिश्ता

Mulayam Singh Yadav Welcomes Samdhi Lalu Prasad Yadav

सपा मुखिया मुलायम सिंह से भी सवाल हुए तो उन्होंने दोनों परिवारों के नए रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि इस संबंध को हमारा पूरा आशीर्वाद है। यह रिश्ता-पीढ़ी दर पीढ़ी चलेगा। जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे निभाने की कोशिश करेंगे। मगर, इस मौके पर कोई सियासी बात नहीं करेंगे। खासबात रही कि जहां लालू ने सवालों के खुलकर जवाब दिए वहीं, मुलायम मामले को टालते नजर आए।

कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया वाले भटक गए

लालू यादव ने यहां बिना नाम लिए कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया घरानों पर निशाना साधा। कहा, मीडिया का कोई दोष नहीं। कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया वाले इधर भटक गए हैं। पत्रकार अच्छी बात भी लेकर जाएं तो उनके मालिक उसे न दिखाकर अपने हिसाब से पेश करते हैं।

इस रिश्ते से पूरा परिवार खुश: शिवपाल
नए पारिवारिक रिश्ते से सपा मुखिया का पूरा परिवार बेहद खुश नजर आया। सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा भी कि इस रिश्ते से पूरा परिवार खुश है।

इससे न सिर्फ पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे बल्कि राजनीतिक रिश्ते पर भी असर पड़ेगा। सभी लोग एकजुट होकर सांप्रदायिक शक्तियों को घेरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed