फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we are in support of student union election says Akhilesh Yadav.

मुलायम छात्र संघ अध्यक्ष, अखिलेश महामंत्री!

Fri, 28 Nov 2014 02:23 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Nov 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
we are in support of student union election says Akhilesh Yadav.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी हमेशा से छात्रसंघों की पक्षधर रही है। इन्हीं के माध्यम से ही गांव का गरीब, संसाधनविहीन और अभाव में जीने वाला युवा सार्वजनिक मुख्य धारा से जुड़ता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां अपने आवास पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ तथा डिग्री कॉलेजों के नवनिर्वाचित  छात्रसंघ अध्यक्षों, महासचिवों व अन्य पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद में छात्रसंघ के चुनाव में समाजवादी छात्र सभा की जीत पर बधाई देते हुए इसे धर्मनिरपेक्ष विचारधारा की जीत बताया। उन्होंने छात्रनेताओं को पढ़ाई, घर-परिवार और राजनीति के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघों से निकली पीढ़ी ने देश को नेतृत्व दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में छात्रसंघों से निकली पीढ़ी ने देश को नेतृत्व दिया है। खुद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने छात्र जीवन से राजनीति शुरू की। वे छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। जनेश्वर मिश्र, बृजभूषण तिवारी, मोहन सिंह जैसे समाजवादी नेता छात्र राजनीति से ही उभरे थे।

ये अजीब सा संयोग है...

we are in support of student union election says Akhilesh Yadav.

यह संयोग है कि समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी के रूप में दो ऐसे छात्र नेता निर्वाचित हुए हैं जिनका नाम मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव है।

ये दोनों इलाहाबाद के श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ में क्रमश: अध्यक्ष और महामंत्री चुने गए हैं। ये दोनों भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।

इनके अलावा इलाहाबाद विवि. छात्रसंघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, महामंत्री संदीप यादव, सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ की अध्यक्ष पूजा मिश्रा, महामंत्री अंकित यादव, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष रजनीश तिवारी नंदन भी सीएम से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed