फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wave continues in Yogi's stronghold: Bayar has turned into Basti, BJP won all 28 seats in Gorakhpur Mandal, 24 last time

योगी के गढ़ में लहर बरकरार : बस्ती में बदल गई बयार, गोरखपुर मंडल की सभी 28 सीटें भाजपा ने जीती, पिछली बार 24 जीती थीं

Fri, 11 Mar 2022 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Mar 2022 12:15 AM IST
सार

गोरखपुर मंडल में अन्य मुद्दों के साथ अपना मुख्यमंत्री चुनने का भी एक फैक्टर साफ नजर आया। लेकिन बस्ती मंडल में तस्वीर थोड़ी बदली रही। पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन ने इस मंडल की सभी 13 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार पासा पलट गया। भाजपा को बस्ती व सिद्धार्थनगर में नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Wave continues in Yogi's stronghold: Bayar has turned into Basti, BJP won all 28 seats in Gorakhpur Mandal, 24 last time
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीधे प्रभाव क्षेत्र वाले गोरखपुर-बस्ती मंडल में 2017 जैसी लहर इस बार भी चली। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों मंडलों की 41 सीटों में भाजपा व सहयोगी दलों ने 37 सीटें जीती थी। इस बार भी 36 सीटें झटकने में सफल रही। गोरखपुर मंडल में योगी का जलवा कायम रहा। यहां न सिर्फ भाजपा व सहयोगी दलों ने मिलकर सभी सीटें जीतीं, बल्कि योगी के धुर विरोधी पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। हालांकि, बस्ती मंडल में हवा का रुख बदला नजर आया। इस मंडल में न सिर्फ कई सीटें सपा ने जीतीं, बल्कि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी भी चुनाव हार गए।

विज्ञापन


गोरखपुर मंडल के चार जिलों में विधानसभा की 28 सीटें हैं। पिछले चुनाव में 23 सीट भाजपा व एक सीट उस समय की सहयोगी रही सुभासपा ने जीती थी। इस तरह 24 सीटों पर फतह हासिल हुई थी। मोदी लहर में सिर्फ गोरखपुर के चिल्लूपार से विनय शंकर तिवारी, महराजगंज के नौतनवां से अमन मणि त्रिपाठी (निर्दल), कुशीनगर के तमकुहीराज से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा देवरिया के भाटपाररानी से सपा के आशुतोष उपाध्याय ही अपनी सीट बचा पाए थे। इस बार भी ये सभी प्रत्याशी थे। लेकिन इनमें विनय बसपा छोड़ सपा तथा अमन मणि बसपा प्रत्याशी थे। लल्लू व आशुतोष अपनी-अपनी पार्टियों से ही मैदान में थे। ये चारों ही चुनाव हार गए। भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व महराजगंज की सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया है। दलबदल कर सपा से फाजिलनगर से भाग्य आजमाने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य  भी चुनाव हार गए।
विज्ञापन


गोरखपुर मंडल में अन्य मुद्दों के साथ अपना मुख्यमंत्री चुनने का भी एक फैक्टर साफ नजर आया। लेकिन बस्ती मंडल में तस्वीर थोड़ी बदली रही। पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन ने इस मंडल की सभी 13 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार पासा पलट गया। भाजपा को बस्ती व सिद्धार्थनगर में नुकसान हुआ है। भाजपा गठबंधन 8 सीटों पर सिमट गया है। हालांकि, बांसी से मंत्री जय प्रताप सिंह चुनाव जीत गए, जबकि संतकबीरनगर के धनघटा से मंत्री श्रीराम चौहान का टिकट बदलने का दांव काम कर गया। चौहान गोरखपुर के खजनी से चुनाव जीत गए जबकि धनघटा से नया चेहरा रमेश चंद्र जीत गए। लेकिन सिद्धार्थनगर के इटवा से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी चुनाव हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर मंडल में भाजपा गठबंधन को इस तरह मिलीं सीटें
जिला    वर्ष 2017    वर्ष 2022    
गोरखपुर    9 में 8    9 में 9        
देवरिया    7 में 6    7 में 7
महराजगंज    5 में 4    5 में 5
कुशीनगर    7 में 6    7 में 7

बस्ती मंडल
बस्ती    5 में 5    5 में 2                                                            
संतकबीरनगर    3 में 3    3 में 3
सिद्धार्थनगर    5 में 5    5 में 3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed