फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water meter will be installed in 17 districts in uttar Pradesh.

Water Meter: 28 मई को तय होगी कंपनी, अगले माह से घरों में लगेंगे वाटर मीटर, 17 जिलों में लागू होगा प्रोजेक्ट

Thu, 16 May 2024 02:01 PM IST
ishwar ashish प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 May 2024 02:01 PM IST
सार

लखनऊ सहित 17 जिलों में 24 घंटे पानी की सुविधा मिलेगी। पूरे प्रोजेक्ट पर 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राजधानी लखनऊ में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चिनहट द्वितीय वार्ड चुना गया है।

विज्ञापन
Water meter will be installed in 17 districts in uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के 17 जिलों में अगले महीने से वाटर मीटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। यहां 24 घंटे पानी मिलेगा। वाटर मीटर लगाने का पैसा भवनस्वामी से नहीं लिया जाएगा। लखनऊ में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 110 वार्डों में से चिनहट द्वितीय वार्ड में आने वाले गोमतीनगर के वास्तुखंड को चुना गया है।

विज्ञापन


योजना सफल होगी तो पानी खर्च के आधार पर भवनस्वामी से बिल लिया जाएगा। मीटर लगवाने के लिए प्री बिड मीटिंग हो चुकी है। 28 मई को टेंडर खोलकर कंपनी तय कर दी जाएगी। वाटर मीटर लगाने का काम एक साल में पूरा किया जाएगा। राजधानी में वास्तुखंड की तरह अन्य 17 जिलों में एक-एक कॉलोनी को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। चिनहट द्वितीय वार्ड में गोमतीनगर का अधिकांश इलाका आता है, जिसमें वास्तुखंड भी शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले- इंडिया गठबंधन जीतेगा 300 सीटें, प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव बाद होगा


यहां के करीब एक हजार मकानों में पहले चरण में योजना लॉन्च की जाएगी। शहर में इस तरह की योजना पहली बार लाई जा रही है। अभी जलकल विभाग सुबह और शाम दो वक्त पानी की आपूर्ति करता है।

बिछाई जाएगी नई पाइपलाइन
जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि वास्तुखंड के एक हजार घरों तक नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पानी जमा करने के लिए टंकियां और भूमिगत जलाशय पहले से हैं। ऐसे में इन्हें बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आकलन के मुताबिक वास्तुखंड में रोजाना करीब 2.4 एमएलडी पानी खर्च होता है। ऐसे में योजना इस तरह बनाई जा रही है कि टंकियों व भूमिगत जलाशय में पानी हमेशा बना रहे। इसके लिए पानी की आपूर्ति करने वाली लाइन में बीच-बीच में डिजिटल सिस्टम वाले ऑटोमैटिक मीटर भी लगेंगे, जो एक पोर्टल से जुड़े रहेंगे। इससे पता चलता रहेगा कि कितना पानी जमा है और कितना खर्च हो गया।

किस जिले का कौन सा इलाका योजना में शामिल
उन्नाव का पीडीनगर, सीतापुर का सिविल लाइंस, लखीमपुर का बरखेरवा, रायबरेली का गौरा बाजार, हरदोई का अशरफ टोला, झांसी का लहरग्रिड नगर, ललितपुर का तालाबपुरा, जालौन का सुशीलनगर, बांदा की स्वराज कॉलोनी, कानपुर का गीता नगर, इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी, फर्रुखाबाद की आवास विकास कॉलोनी, पीलीभीत की सिविल लाइंस नार्थ कॉलोनी, बदायूं का नेकपुर, शाहजहांपुर का लोधीपुर और बरेली का इंदिरानगर वार्ड। वाटर प्रोजेक्ट जल निगम के नोडल अफसर महेश गौतम का कहना है कि 17 जिलों में वाटर मीटर लगाने के लिए प्री-बिड मीटिंग आठ मई को हो गई है। अब 28 को टेंडर खुलेंगे। इसमें तय हो जाएगा कि कौन सी कंपनी मीटर लगाएगी। जहां वाटर मीटर लगेंगे, वहां 24 घंटे पानी की आपूर्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed