{"_id":"cbc5557238fcf11dbb91feae0bf2aeec","slug":"water-meter-in-lucknow-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफा-नुकसान परखने के बाद लगेंगे वाटर मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफा-नुकसान परखने के बाद लगेंगे वाटर मीटर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 25 Sep 2013 07:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के प्रमुख शहरों में वाटर मीटर लगाने की तैयारियों के तहत अधिकारियों की एक टीम उन राज्यों का दौरा करेगी जहां ये मीटर लगे हैं।
विज्ञापन
अधिकारी उन राज्यों के म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के अफसरों से मिलकर इसके फायदे और नुकसान का पता करेंगे। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश में इस बारे में निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना की शर्तों के मुताबिक 10 लाख से अधिक आबादी वाले प्रमुख शहरों में लोगों को बेहतर जलापूर्ति देने के साथ वाटर मीटर लगाया जाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में भी इसे लगाने संबंधी कैबिनेट का प्रस्ताव पास हो चुका है पर पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक में नगर विकास मंत्री आजम खां ने वाटर मीटर लगाने संबंधी प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
उन्होंने कहा था कि जितना पैसा वाटर मीटर लगाने पर खर्च होगा, उतने में नए क्षेत्रों में पाइप लाइन डाल दी जाएगी। हालांकि केंद्रीय शर्तों की अनदेखी नहीं की जा सकती है।
इसके आधार पर ही अन्य राज्यों का दौरा कर अधिकारी यह देखेंगे कि इसके कितने फायदे हैं।
प्रमुख सचिव नगर विकास सीबी पालीवाल ने कहा कि पहले परीक्षण कर लिया जाएगा कि इसके क्या फायदे हैं, इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।