फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water level of Sarayu reaches to the Ghats of Ram ki Paidi in Ayodhya.

Deepotsav: राम की पैड़ी के घाटों तक पहुंचा सरयू का पानी, दीपोत्सव की तैयारियों पर असर

Sat, 15 Oct 2022 03:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Oct 2022 03:28 PM IST
सार

सरयू का जलस्तर बढ़ने से दीपोत्सव का काम भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि, नोडल अधिकारी का कहना है कि सभी काम समय से पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Water level of Sarayu reaches to the Ghats of Ram ki Paidi in Ayodhya.
घाटों तक पानी पहुंच रहा है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरयू में आई बाढ़ से राम की पैड़ी के घाटों तक पानी पहुंच गया है। जिसके कारण दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी के 37 घाटों पर दीपक बिछाने के लिए की जा रही मार्किंग का काम प्रभावित हुआ है। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी का कहना है कि समय रहते सभी काम हो जाएंगे।

विज्ञापन


रामनगरी में 23 अक्तूबर को राम की पैड़ी के 37 घाटों पर दिव्य दीपोत्सव मनाया जाना है। इसकी तैयारियां एक माह से चल रही हैं। इस बार राम की पैड़ी पर दीप जलाने का दायरा भी बढ़ाया गया है। पिछली बार 32 घाटों पर 10 लाख दीपक जलाए गए थे। इस बार 37 घाटों पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए विवि प्रशासन की टीम व स्वयंसेवक एक सप्ताह से मार्किंग का कार्य कर रहे हैं। इस बीच दो दिन हुई मूसलाधार बारिश से दीपोत्सव की तैयारी प्रभावित हुई। अब सरयू में आई बाढ़ से पैड़ी के अधिकांश घाटों पर पानी बह रहा है। जिससे मार्किंग के निशान मिट रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो.अजय प्रताप सिंह का कहना है कि मार्किंग का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर से दीपों को बिछाने का भी काम शुरू कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग का कहना है कि सरयू का जलस्तर बढ़ने के कारण पैड़ी के घाटों तक पानी पहुंच रहा है। सरयू का जलस्तर घटते ही यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग बच्चे बना रहे रूई व बाती 
मुस्कान पुनर्वास केंद्र कनीगंज अयोध्या के दिव्यांग मूकबधिर बच्चे प्रत्येक वर्ष दीपोत्सव में प्रारंभ से ही भाग ले रहे हैं। गत वर्ष मूक-बधिर बच्चों ने श्रीराम सीता के स्वरूप प्रतियोगिता में भाग लिया व प्रथम पुरस्कार जीता। राम की पैड़ी पर 85000 दीपक भी जलाए थे। इस बार राज्यपाल के आह्वान पर दिव्यांग बच्चे रुई, बत्ती दीपोत्सव कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु बना रहे हैं। जिसे शीघ्र ही दीपोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed