{"_id":"699a18742e6fdce9e8043ff0","slug":"water-flowing-on-the-road-due-to-minor-cutting-lucknow-news-c-13-lko1096-1616460-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: माइनर कटने से सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: माइनर कटने से सड़क पर बह रहा पानी
Sun, 22 Feb 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
काकोरी के रसूलपुर गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर भरा पानी।
लखनऊ। काकोरी के रसूलपुर गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर शारदा सहायक नहर की माइनर कट जाने से सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। इससे स्कूल, अस्पताल, बाजार और नौकरी पर जाने वाले लोग रोजाना परेशानी झेल रहे हैं।
प्रधान श्यामा देवी के मुताबिक तीन दिन पहले माइनर कट गई थी, जिसकी सिंचाई विभाग में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पूर्व प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क पर पानी भरे रहने से आवागमन बाधित हो रहा है और हादसे का खतरा भी बना हुआ है। इस समस्या से खालिसपुर, अल्लुपुर, बुधड़िया और हबीबपुर समेत कई गांवों के लोग प्रभावित हैं। हरदोई डिवीजन के अधिशासी अभियंता परवेज ने बताया शिकायत मिली है। जांच कराकर कटी माइनर को बंद कराया जाएगा।