{"_id":"c2a63e2d17f286c8bea82d7191acdc89","slug":"water-crisis-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर पानी ने रुलाया, लाखों लोग तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर पानी ने रुलाया, लाखों लोग तरसे
प्रवेंद्र/लखनऊ
Updated Sun, 03 Nov 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब तीन घंटे तक ऐशबाग व बालागंज जलकल ठप रहा। इसके कारण आधे शहर में रविवार को दीपावली पर पेयजल आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
इससे लाखों लोगों को त्योहार के मौके पर पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। दीपावली के दिन हुए इस संकट से जलकल विभाग के अधिकारियों की भी परेशानी बढ़ी।
सुबह दस बजे बिजली आने के बाद भी दोपहर तक पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
सुबह करीब छह बजे ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से ऐशबाग व बालागंज जलकल से जुडे़ जोनल पम्पिंग स्टेशनों को पानी नहीं मिला। इससे आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
ट्रांसगोमती इलाके को छोड़ पुराने लखनऊ व राजाजीपुरम और ऐशबाग सहित एक दर्जन से अधिक इलाकों में ऐशबाग और बालांगज से ही पानी की आपूर्ति की जाती है।
ठाकुरगंज स्थित गऊघाट पम्पिंग स्टेशन गोमती से कच्चा पानी पम्प कर ऐशबाग व बालागंज जलकल को भेजता है। यहां पर पानी शोधित होने के बाद जोनल पम्पिंग स्टेशनों को शहर में सप्लाई के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति अचानक बधित हो गई। इसके कारण बालागंज व ऐशबाग जलकल ठप हो गए और इससे जोनल पम्पिंग स्टेशनों को हो रही पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई।
इसके कारण ऐशबाग, राजाजीपुरम, अमीनाबाद, मौलवीगंज, तिलक नगर, राजेंद्र नगर, मोती झील, चौक, कश्मीरी मोहल्ला, पतंग पार्क, मल्लाही टोला व डालीगंज सहित तमाम इलाकों में पानी संकट पैदा होगा। त्योहार का दिन होने के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई।
अचानक आपूर्ति ठप होने से लोगों के घरेलू काम भी अटक गए। करीब नौ बजे बिजली आने के बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
सचिव जलकल राघुवेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली आने केबाद दोनों जलकल शुरू कर दिए गए हैं और दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई।
उधर कल्याणपुर के आलोक नगर दो दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे कालोनी के लोग परेशान हैं। त्येाहार केमौके पर पानी संकट से होने लोगों में जबरदस्त आक्रोश भी है। क्षेत्रीय निवासी विनोद कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार से पानी नहीं आ रहा है।
अधिशासी अभियंताआरसी रघुवंशी को फोन किया गया तो वह फोन भी नहीं उठा रहे हैं। यदि टैंकर भेज दिया जाता तो त्योहार पर इतनी समस्या न होती। इस बारे में जलकल महाप्रबंधक ने बताया कि एक कल्याणपुर में एक ट्रक धंस गया है। इसके कारण पानी की समस्या हुई। जिसे लाइन की मरम्मत कर दूर कर दिया गया है।