{"_id":"67b3a059bd0c812884009a78","slug":"water-corporation-laid-pipeline-municipal-corporation-broke-it-while-making-drain-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1082364-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जल निगम ने पाइपलाइन डाली, नगर निगम ने नाला बनाने में तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जल निगम ने पाइपलाइन डाली, नगर निगम ने नाला बनाने में तोड़ी
विज्ञापन
टूटी पड़ी पाइपलाइन।
लखनऊ। सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड में जल निगम की ओर से अमृत मिशन योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसे चालू होने से पहले ही नगर निगम के ठेकेदार ने नाला बनाने के चक्कर में तोड़ दी है। दोनों विभागों के बीच तालमेल न होने से जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अमृत मिशन 2.0 योजना के तहत सरोजनीनगर प्रथम, द्वितीय व इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड में पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इससे घर तक पेयजल पहुंचाया जा सके।
चार फरवरी को जब वह सहायक अभियंता व अवर अभियंता के साथ निरीक्षण करने गए तो सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड में यादव चौराहा पर भगवान बक्स की दुकान से शिव मंदिर तक करीब 300 मीटर के दायरे में पानी की पाइप लाइन टूटी मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से नाला निर्माण कराया जा रहा है। इससे पाइप लाइन टूटी है।
विज्ञापन
बिना सूचना लापरवाही से नाला खोदने में टूटी पाइप लाइन
जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि नगर निगम की ओर से नाला निर्माण के बारे में जानकारी नहीं दी गई। सूचना दी जाती तो बताया जाता कि कहां पर पाइप लाइन डाली गई है। ठेकेदार की लापरवाही से 200 एमएम व्यास की नई पाइप लाइन कई जगह पर टूटी है। अब इस लाइन को बदलने पर करीब छह लाख रुपये का खर्चा तो आएगा और समय भी लगेगा। इस पर नगर निगम को नोटिस भेजा गया है कि वह हर्जाना दे।