लखनऊ। एक तरफ प्रदेश में भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। भूजल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दूसरी ओर शहर में लगातार बढ़ रही बोरिंग के चलते भूजल स्तर गिरता जा रहा है। जिधर देखो बोरिंग हो रही है। पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित नगर निगम के मार्ग प्रकाश कार्यालय के पीछे कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां बोरिंग के लिए पाइप डाली गई है। काफी दिनों से साफ पानी आ भी रहा है। इसके बाद भी पानी साफ करने के नाम पर रोज बेहिसाब पानी बहाया जा रहा है। इससे सड़क भी खराब हो रही है। भूजल की इस बर्बादी पर किसी की नजर नहीं है।

बोरिंग से बहता बेतहाशा पानी और सड़क पर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला