फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   waman ran away with man after religion change

धर्म परिवर्तन कराकर शादीशुदा महिला को लेकर भाग गया युवक

Fri, 25 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
waman ran away with man after religion change
लखनऊ। राजधानी में धर्म परिवर्तन का एक और मामला सामने आया है। पारा थानाक्षेत्र में अपने मायके आई महिला को प्रेमजाल में फंसाकर पड़ोसी युवक ने धर्म बदलवा दिया। इसके बाद दोनों घर के जेवरात व नकदी लेकर भाग निकले। महिला के पति ने पारा थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के मुताबिक, उन्नाव के बांगरमऊ इलाके में रहने वाले युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पारा इलाके में रहने वाली युवती से हुई थी। जिस मोहल्ले में उसकी ससुराल है, वहीं हरदोई के बघोली स्थित सवरिया बुजुर्ग का रहने वाला नौशाद अली किराए पर कमरा लेकर रहता है। पीड़ित ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी 22 साल की पत्नी मायके वापस आई। 11 जून को वह नौशाद केसाथ घर में रखे 15 हजार रुपये और जेवरात लेकर कहीं चली गई।
विज्ञापन

रुपये का लालच व धमकी देकर बदलवाया धर्म
पति का आरोप है कि तीन महीने पहले जब उसकी पत्नी मायके आई तो उसकी मुलाकात नौशाद से हुई। नौशाद काफी शातिर है। नौशाद ने उसकी पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसे शादी का प्रस्ताव दिया। इसके लिए उसका धर्म बदलने को कहा। पत्नी ने मना किया तो उसे रुपये का लालच दिया। साथ ही कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। उसने धमकी दी कि अगर वह उसके मुताबिक काम नहीं करेगी तो उसे बदनाम करेगा। नहीं तो धर्म बदलकर शादी कर ले। पत्नी ने अपना धर्म बदला और शादी करने के लिए उसके साथ 11 जून को घर से निकल गई। काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed