{"_id":"6a651c1c65a0e92e540559a8","slug":"wall-collapses-on-child-playing-outside-home-dies-lucknow-news-c-13-lko1070-1844519-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर गिरी दीवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर गिरी दीवार, मौत
Sun, 26 Jul 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
शिवा की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के खड़ौहां गांव में शनिवार दोपहर 12 वर्षीय शिवा पर दीवार गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवा अपने ममेरे भाई उन्नाव के औरास निवासी कृष्णा के साथ गलियारे में खेल रहा था।
शिवा के पिता सुनील ने बताया कि उनके बड़े भाई के मकान की दीवार बारिश के कारण जर्जर हो गई थी। दोपहर करीब दो बजे अचानक वह ढह गई। कृष्णा ने चीख-पुकार मचाकर घरवालों को जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से करीब दस मिनट बाद मलबा हटाया गया। तब तक शिवा दम तोड़ चुका था। बेटे का शव देखकर मां रामदेवी और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। किसी तरह लोगों ने उन्हें संभाला। शिवा के दो भाई साहिल और विकास व एक बड़ी बहन शालिनी है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।