{"_id":"67b5c92da2626081520cf892","slug":"wall-collapses-during-haldi-ceremony-three-injured-including-groom-in-bahraich-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, दूल्हा सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, दूल्हा सहित तीन घायल
Wed, 19 Feb 2025 05:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Feb 2025 05:37 PM IST
सार
बहराइच कोतवाली के नाजिरपुरा मोहल्ले में हल्दी की रस्म के दौरान छत की दीवार गिर जाने से हादसे में दूल्हा सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हल्दी की रस्म के दौरान गिरी दीवार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच कोतवाली नगर के नाजिरपुरा मोहल्ले में मंगलवार की रात हल्दी रस्म के दौरान छत की दीवार गिर गई। हादसे में दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी अनस का निकाह होना है। इसको लेकर मंगलवार की रात हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। महिलाएं अनस को हल्दी लगा रही थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान रात नौ बजे अचानक छत की दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से दूल्हा अनस और दो महिलाएं घायल हो गई। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद से परिजनों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन