फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting for radiology test report

Lucknow News: रेडियोलॉजी जांच रिपोर्ट के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Sun, 13 Apr 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Waiting for radiology test report
लखनऊ। चक गजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों को रेडियोलॉजी संबंधी जांच की रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे इलाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

संस्थान में इस समय पीजीआई के रेडियोलॉजिस्ट एमआरआई की जांच रिपोर्ट तैयार करते हैं। पीजीआई पर पहले से ही मरीजों का काफी दबाव है। इस वजह से कैंसर संस्थान की जांच रिपोर्ट प्रभावित होती है। कैंसर संस्थान में अभी तक नियमित रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी है। इस वजह से मरीजों को जांच रिपोर्ट मिलने में समय लगता है। इसके कारण काफी मरीजों को निजी केंद्र में जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कैंसर संस्थान में 96 डॉक्टरों की भर्ती का विज्ञापन निकाला जा चुका है। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन भर्ती अब तक नहीं हुई है। इस वजह से यहां रेडियोलॉजी के साथ ही कई अन्य विभागों में भी जांच का संकट बना हुआ है। वहीं, संस्थान प्रशासन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया जारी है। जल्द ही नए डॉक्टरों की तैनाती हो जाएगी। जांच रिपोर्ट में कुछ समय लग रहा है, लेकिन ज्यादा संकट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed