{"_id":"5c9538bdbdec22147609e5db","slug":"waiting-croos-500-in-train-passengers-depends-on-instant-ticket-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वापसी की भीड़, ट्रेनों में वेटिंग 500 के पार, तत्काल के सहारे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वापसी की भीड़, ट्रेनों में वेटिंग 500 के पार, तत्काल के सहारे यात्री
Sat, 23 Mar 2019 01:04 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
होली के बाद दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट पर वापस लौटने वालों का कारवां रेलवे स्टेशनों पर आना शुरू हो गया है। शनिवार व रविवार को स्टेशनों पर भयंकर भीड़ उमड़ेगी। इस सबके बीच ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 500 पार कर चुका है।
लोगों की नजर तत्काल की सीटों पर है, जिसके लिए आरक्षण केंद्रों पर शनिवार को भारी भीड़ रहेगी। 21 मार्च को होली का त्यौहार मनाने के बाद राजधानी के हजारों की तादात में दिल्ली व मुंबई में रोजगार करने वालों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है, जो दो-तीन दिन तक जारी रहेगा।
लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में सीटों की मारामारी है, जिससे यात्रियों का सफर मुश्किल हो रहा है। रेलवे की ओर से कोहरे के नाम पर निरस्त की गईं 40 ट्रेनों से ये मुश्किलें और बढ़तीं नजर आ रही हैं। इसमें दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस व डबलडेकर भी शामिल है, जो रद्द चल रही है।
विज्ञापन
हालांकि, यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का सहारा है। पर, एक तो उनका किराया महंगा है, दूसरे उसमें भी वेटिंग शुरू हो गई है। चूंकि रेगुलर ट्रेनों में बंपर वेटिंग शुरू हो गई है। वहीं स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें तेजी से भर रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सिर्फ तत्काल सीटों का ही भरोसा है।
विभिन्न ट्रेनों में तत्काल की करीब पांच हजार सीटें हैं, जिनके लिए आरक्षण केंद्रों पर शनिवार को बंपर भीड़ उमड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। उधर दलाल भी सक्रिय हो गए हैं, जिन पर लगाम लगाने के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।
स्पेशल ट्रेनों में है गुंजाइश
बठिण्डा वाराणसी वाया लखनऊ होली स्पेशल (04998) व श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा वाराणसी होली स्पेशल (04612) 24 मार्च को रवाना होगी। ऐसे ही वाराणसी बठिंडा होली स्पेशल (04997) 25 मार्च, वाराणसी कटड़ा होली स्पेशल (04611) 26 मार्च तक, छपरा दिल्ली वीकली स्पेशल ट्रेन (05101) 17, 24 व 31 मार्च और दिल्ली छपरा साप्ताहिक गाड़ी (05102) 18 व 25 मार्च और एक अप्रैल को रवाना होगी, जिसमें यात्रियों को सीटें मिल जाएंगी।
बस अड्डों पर रहा सन्नाटा, आज से उमड़ेगी भीड़
शहर के तीनों प्रमुख बस अड्डों पर शुक्रवार को सन्नाटे सी स्थिति रही। आलमबाग बस टर्मिनल, चारबाग व कैसरबाग बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या आम दिनों की तरह रही। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार व रविवार को खासी भीड़ उमड़ेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, जिससे दिल्ली ही नहीं, पूर्वांचल के जिलों के लिए सफर करने वाले पैसेंजरों को भी राहत हो जाएगी।