{"_id":"5e0ee628beab98114013ae4a","slug":"waiter-served-chicken-instead-of-chili-cheese-in-golden-tulip-hotel-of-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इस होटल में ऑर्डर किया चिली पनीर और परोस दिया चिकन, बिगड़ी तबियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ के इस होटल में ऑर्डर किया चिली पनीर और परोस दिया चिकन, बिगड़ी तबियत
Fri, 03 Jan 2020 12:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के आशियाना निवासी कृष्णकुमार राय व उनके दो दोस्तों ने हुसैनगंज के गोल्डन ट्यूलिप होटल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ितों का कहना है कि वे बुधवार रात नए साल की पार्टी मनाने होटल गए थे, जहां उन्होंने चिली पनीर का ऑर्डर दिया, लेकिन वेटर ने चिली चिकन परोस दिया। इससे उन्हें उल्टियां होने लगीं और तबीयत बिगड़ गई।
आशियाना के रुचिखंड निवासी कृष्णकुमार राय दोस्त शरदेंदु सागर शर्मा और पारिजात मिश्रा के साथ बुधवार रात 8.30 बजे होटल गए। कृष्णकुमार के मुताबिक, वेटर से चिली पनीर लाने को कहा। कुछ देर बाद वेटर ऑर्डर लेकर आया।
कृष्ण कुमार राय के मुताबिक, वह मांसाहारी नहीं है। इसलिए पहला कौर मुंह में जाते ही अजीब स्वाद लगा। पहले तो वेटर चिली पनीर लाने की बात कहता रहा। फिर गलती से चिली चिकन सर्व करने की बात कुबूली। इतना सुनते ही कृष्ण कुमार, पारिजात और शरदेंदु को उल्टियां होने लगीं।

पुलिस ने तीनों को परोसे गए खाने का लिया सैंपल
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वेटर की शिकायत पर प्रबंधन ने गलती मानने से इन्कार कर दिया। काफी देर कहासुनी के बाद प्रबंधन ने रुपये लौटाने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को परोसे गए खाने का सैंपल लिया।
पीड़ित की तहरीर पर होटल प्रबंधन व वेटर के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
पीड़ित की तहरीर पर होटल प्रबंधन व वेटर के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।