{"_id":"fa21c6ab7dbf0b17af7e114a74272d79","slug":"wait-is-over-for-hamari-beti-uska-kal-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना में इंतजार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना में इंतजार खत्म
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jan 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब अल्पसंख्यक परिवारों की बेटियों को अगले हफ्ते से ‘हमारी बेटी उसका कल’ के चेक मिलने लग जाएंगे।
विज्ञापन
जिलों में चेक वितरण के लिए कैम्प लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने फिर साफ किया है कि वर्ष 2012-13 में हाईस्कूल पास करने वाली छात्राओं को ही इसका लाभ दिया जाएगा।
जिन छात्राओं के खिलाफ शिकायत मिल रही है उनके चेक जांच के बाद दिए जाएंगे।
प्रदेश सरकार गरीब अल्पसंख्यक परिवारों की कक्षा 10 पास बेटियों को आगे की पढ़ाई व शादी के लिए 20 हजार रुपये अनुदान देने जा रही है।
प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 2012-13 में हाईस्कूल पास करने वाली छात्राओं को इसका लाभ दिया जाएगा साथ ही छात्रा ने 11वीं में दाखिला भी जरूर लिया हो।
विज्ञापन
एक हफ्ते में करानी होगी जांच
10 रुपये के स्टांप पेपर पर आवेदक की ओर से जो घोषणा की जा रही हैं, यदि उनमें कोई झूठी सूचना है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रमुख सचिव ने निदेशक को भेजे निर्देश में साफ किया है कि यदि किसी छात्रा के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसकी पहले जांच कराई जाए।
एक सप्ताह में जांच पूरी करने के बाद ही चेक देने पर निर्णय लिया जाए। अगर नियम के विपरीत किसी छात्रा को चेक वितरित कर दिया जाता है तो उसकी रिकवरी कराने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन