{"_id":"600c871c8ebc3e33c03a666e","slug":"vyom-ahuja-will-get-pm-child-prize-lko-city-news-lko561401481","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार-2021 के लिए चयनित हुए लखनऊ के व्योम आहूजा, 25 को पीएम मोदी से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार-2021 के लिए चयनित हुए लखनऊ के व्योम आहूजा, 25 को पीएम मोदी से करेंगे बात
Sun, 24 Jan 2021 01:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
व्योम आहूजा।
- फोटो : amar ujala
महज 11 वर्ष की उम्र में व्योम आहूजा ने वह हासिल कर लिया है जो बड़े-बड़े धुरंधर पूरे जीवन में हासिल नहीं कर पाते। व्योम ने संगीत, खेल और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में 35 रिकॉर्ड हासिल किए हैं। अब उनके खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वे प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार-2021 के लिए चयनित हुए हैं। 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उनसे सीधे बात करेंगे।
विज्ञापन
व्योम की यह उपलब्धि राजधानी के लिए गौरव की बात है। चयन होने के बाद स्कूल और उनके परिवार में खुशी की लहर है। वो बचपन से ही प्रतिभावान हैं। वे सीएमएस गोमती नगर में सातवीं कक्षा के छात्र हैं। महज ढाई साल की उम्र में बांसुरी बजाने लगे थे। जल्द ही इस पर महारत हासिल कर ली।
विज्ञापन
बांसुरी के अलावा भी वे कई वाद्य यंत्र जैसे माउथ ऑर्गन, सेक्सोफोन आदि भी बजाते हैं। नौ साल की उम्र में वे एशिया में बंजी जंपिंग में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वे वर्ष 2017 में कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप के आठवीं वर्ग के अंतर्गत प्रतिभाग कर चुके हैं। संगीत, खेल, ज्ञान व विज्ञान के क्षेत्र में 28 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो चुका है। वहीं दो बार फ्यूचर कलाम अवार्ड से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। उनके नाम तीन एशियन और दो यूनिवर्स अवॉर्ड भी हैं।
विज्ञापन