फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   vovlo bus started from lucknow to agra

लखनऊ से आगरा के लिए नॉन स्टाप एसी बस सेवा शुरू, किराये और टाइमिंग के लिए पढ़ें ये खबर...

Sun, 17 Dec 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Dec 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
vovlo bus started from lucknow to agra
उत्तर प्रदेश परिवहन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने शनिवार से लखनऊ और आगरा के लिए नॉन स्टाप एसी बस सेवा का शुभारंभ किया है। यह बस रात 11:00 बजे चलकर सुबह चार बजे आगरा पहुंचेगी।

विज्ञापन


खास यह कि लखनऊ से आगरा तक नान स्टाप सेवा होने के कारण यात्रियों को पहले से 70 रुपये कम किराया चुकाना होगा। वापसी में यह नॉन स्टाप सेवा नहीं रहेगी, इसलिए किराए में छूट नहीं मिलेगी। वहीं, चारबाग डिपो की एसी बस रविवार से नॉन स्टाप सेवा के रूप में लखनऊ और दिल्ली के बीच चलेगी।
विज्ञापन


आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद तिवारी ने बताया कि स्कैनिया एसी बस चारबाग से चलकर कानपुर एवं इटावा बाईपास होते हुए आगरा तक जाएगी। इससे 24 किमी की दूरी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक यात्री को लखनऊ से आगरा का किराया 1097 रुपये देना होगा। अब तक यह किराया 1167 रुपये था। उधर, चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि रविवार रात 10:45 बजे लखनऊ और दिल्ली के बीच वाया एक्सप्रेस वे से नॉन स्टाप एसी बस सेवा का शुभारंभ होगा। यह बस सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वॉल्वो बस के नॉन स्टाप चलने से 67 रुपये किराया कम होगा।

 तीन वॉल्वो निरस्त

चारबाग अड्डे से शनिवार को यात्रियों के अभाव में तीन वॉल्वो एसी बस सेवा को निरस्त कर दिया गया है। इसमें लखनऊ-दिल्ली, लखनऊ-अजमेर एवं लखनऊ-मुरादाबाद सेवाएं शामिल हैं। इन वॉल्वो में पयाप्त यात्री न होने के कारण इन्हें निरस्त कर दिया गया। इनके यात्रियों को दूसरी बस में ट्रांसफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed