यूपी निकाय चुनाव: वोट देने में शहर वाले कंजूस, ग्रामीण मतदाता दिलदार, पॉश इलाकों में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत
लखनऊ नगर निगम में शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहता है जबकि ग्रामीण में ज्यादा। 2017 में नगर निगम में सिर्फ 38 फीसदी, नगर पंचायतों में पड़े थे 67.91 फीसदी वोट पड़े थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदान के कर्तव्य की बात आती है तो इसमें शहरी लोगों का योगदान अधिक नहीं दिखता। 2017 के निकाय चुनाव में लखनऊ नगर निगम में केवल 38.60 फीसदी मतदान हुआ था। इतने कम मतदान को देखते हुए जरूरत है कि लोग अपने मताधिकार के महत्व को समझें और शहर की बेहतर सरकार चुनने में सहयोगी बनें।
दूसरी ओर आठ नगर पंचायतों में मतदान का औसत 67.91 फीसदी रहा था। इनमें भी महोना, गोसाईंगंज और इटौंजा में तो मतदान 80 फीसदी के भी ऊपर था। सबसे अधिक मतदान महोना में 87.43 फीसदी रहा था। इधर, नगर निगम को देखें तो ऐशबाग, राजाजीपुरम इलाकों को शामिल कर बने जोन-2 में सबसे अधिक 41.62 मतदान हुआ था, जबकि सबसे कम मतदान सबसे पॉश माने जाने वाले गोमतीनगर व आसपास के इलाकों को जोड़कर बने जोन-4 में रहा था। यहां केवल 35.43 फीसदी ही मतदान हुआ। 2023 में निकाय चुनाव में मतदान को बढ़ाना एक चुनौती ही होगी।
ये भी पढ़ें - महाठग संजय शेरपुरिया की कहानी: ट्रांसफर या चुनाव में टिकट सब का करता था जुगाड़, कई बड़े BJP नेताओं संग है फोटो
ये भी पढ़ें - संजय शेरपुरिया: केस रफादफा कराने को उद्योगपति से छह करोड़ की डील करने में फंसा महाठग, गुजरात में बड़ा नेटवर्क
महोना, मलिहाबाद की महिलाओं ने पेश की नजीर
महिलाओं के आंकड़ों को देखें तो पुरुषों की तुलना में मतदान करने में वे पीछे ही रही हैं। नगर निगम में जहां महिलाओं ने 35.77 फीसदी मतदान किया, वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 41.08 फीसदी रहा। नगर पंचायतों में महिलाओं के मतदान का अनुपात 66.48 फीसदी रहा, जबकि पुरुषों के मतदान का अनुपात 69.21 फीसदी रहा। केवल मलिहाबाद और महोना नगर पंचायत में ही महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। मलिहाबाद में महिलाओं ने 63.02 फीसदी, पुरुषों ने 61.28 फीसदी मतदान किया। इसी तरह महोना में महिलाओं ने 88.02 फीसदी, पुरुषों ने 86.90 फीसदी मतदान किया था।
मतदान फैक्ट फाइल : 2017
औसत मतदान नगर निगम -- 38.60 फीसदी
औसत मतदान नगर पंचायत -- 67.91 फीसदी
नगर निगम में जोनवाइज मतदान
जोन -- मतदान प्रतिशत
1 -- 36.83
2 -- 41.62
3 -- 39.30
4 -- 35.43
5 -- 36.84
6 -- 40.04
7 -- 37.04
8 -- 39.69
नगर पंचायतों में मतदान
नगर पंचायत -- मतदान प्रतिशत
मलिहाबाद -- 62.10
अमेठी -- 69.77
इटौंजा -- 81.91
काकोरी -- 65.72
गोसाईंगंज -- 80.44
नगराम -- 71.43
बख्शी का तालाब -- 63.08
महोना -- 87.43
(मोहनलालगंज व बंथरा नगर पंचायत का गठन होने के बाद यहां पहली बार चुनाव हो रहे हैं।)
2012 निकाय चुनाव मतदान
नगर निगम : खराब मतदान
जोन -- मतदान प्रतिशत
1 -- 35.69
2 -- 39.69
3 -- 28.68
4 -- 35.21
5 -- 33.43
6 -- 35.61
(2012 में औसत मतदान नगर निगम के लिए 34.10 फीसदी रहा था। यह 2007 में हुए निकाय चुनाव की तुलना में 10.6 फीसदी कम था। 2007 में 44.70 फीसदी था।)
नगर पंचायत : मारी बाजी
नगर पंचायत -- मतदान प्रतिशत
इटौंजा -- 74 फीसदी
बख्शी का तालाब -- 69 फीसदी
महोना -- 75 फीसदी
नगराम -- 64 फीसदी
अमेठी -- 69 फीसदी
गोसाईगंज -- 71 फीसदी
मलिहाबाद -- 52 फीसदी
काकोरी -- 63 फीसदी