फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting in 37 districts: 52 percent voters cast votes, with 66.48 percent Maharajganj top, Prayagraj worst

UP Nikay Chunav : 52 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट, 66.48 फीसदी के साथ महराजगंज टॉप, प्रयागराज फिसड्डी

Fri, 05 May 2023 12:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 May 2023 12:39 AM IST
सार

सबसे ज्यादा गहमागहमी उन नगर निगमों में रही जहां 10 महापौर एवं 820 पार्षद पदों के लिए चुनाव हुए। कई निगमों में प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। अन्य स्थानों पर भी हंगामा हुआ।

विज्ञापन
Voting in 37 districts: 52 percent voters cast votes, with 66.48 percent Maharajganj top, Prayagraj worst
गोरखपुर में निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जनपद महराजगंज में मतदान का प्रतिशत सबसे ज्यादा 66.48 रहा, जबकि सबसे कम वोट प्रयागराज के लोगों ने 33.61 प्रतिशत डाले। विभिन्न स्थानों पर हंगामे और झड़पें भी हुईं, लेकिन सभी जगह स्थिति नियंत्रण में रही।

विज्ञापन


उन्नाव नगर पलिका अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी नीतू पटेल के पति रमन पटेल का सोशल मीडिया पर नोट बांटते हुए वीडियो वायरल हुआ। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 388 निकायों के 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य बृहस्पतिवार को ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया।
विज्ञापन


पहले चरण में मतदाताओं ने धीमी गति से वोट डालने की शुरुआत की। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शुरुआती दो घंटे में यानी नौ बजे तक मात्र 12.25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। 11 बजे 20 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। एक बजे तक 28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा गहमागहमी नगर निगमों में रही जहां 10 महापौर एवं 820 पार्षद पदों के लिए चुनाव हुए। कई निगमों में प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। अन्य स्थानों पर भी हंगामा हुआ। अमरोहा की गजरौला नगर पालिका क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी समर्थकों ने वोट न डालने देने का आरोप लगाया। हंगामा इतना बढ़ा कि जमकर पथराव हुआ। इसमें पोलिंग पार्टियों को लेकर गईं कई बसों के भी शीशे टूट गए।

अमरोहा में भी पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। झांसी में भी हंगामे की सूचना आई। वाराणसी में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। गाजीपुर में सपा प्रत्याशी ने थाने में धरना दिया। मैनपुरी में दो प्रत्याशियों के बीच भिड़ंत हो गई। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। चंदौली की नगर पंचायत चकिया के वार्ड-3 के एक सदस्य का नाम मतपत्र में गलत होने के कारण यहां फिर से मतदान कराया जाएगा।

34 में घटा, तीन जिलों में बढ़ा मतदान
37 में से 34 जिले ऐसे रहे जिनमें मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार गिर गया। केवल तीन जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ा। गोरखपुर, जौनपुर, मुरादाबाद में ही पिछले साल के मुकाबले ज्यादा मतदान हुआ।


पुलिस बोली- हिंसा की कोई सूचना नहीं
स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने कहा है कि निकाय चुनाव के दौरान पूरे प्रदेश में कहीं भी हिंसा नहीं हुई है। सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान हुआ। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

इन जिलों में मतदान की स्थिति
जिलेवार प्रतिशत

  • अमरोहा 63.41
  • आगरा 40.32
  • उन्नाव 58.96
  • कुशीनगर 64.11
  • कौशांबी 56.95
  • गाजीपुर 56.05
  • गोंडा     59.57
  • गोरखपुर 42.43
  • चंदौली 63.82
  • जालौन 57.98
  • जौनपुर 57.56
  • झांसी   53.68
  • देवरिया 42.95
  • प्रतापगढ़ 57.88
  • प्रयागराज 33.61
  • फतेहपुर 56.79
  • फिरोजाबाद 52.26
  • बलरामपुर 55.63
  • बहराइच 52.97
  • बिजनौर 58.89
  • मथुरा 44.03
  • महराजगंज 66.48
  • मुजफ्फरनगर 57.24
  • मुरादाबाद 50.01
  • मैनपुरी 56.05
  • रामपुर 52.16
  • रायबरेली 53.06
  • लखनऊ 38.62
  • लखीमपुर खीरी 48.48
  • ललितपुर 58.76
  • वाराणसी 40.58
  • शामली 65.02
  • श्रावस्ती 59.92
  • संभल 53.33
  • सहारनपुर 56.37
  • सीतापुर 55.87
  • हरदोई 62.62


2017 में मतदान प्रतिशत

  • अमरोहा 65.13
  • आगरा 43.36
  • उन्नाव 61.86
  • कुशीनगर 66.44
  • कौशांबी 65
  • गाजीपुर 57.97
  • गोंडा 59.76
  • गोरखपुर 39.23
  • चंदौली 65.91
  • जालौन 61.85
  • जौनपुर 54.91
  • झांसी 57.52
  • देवरिया 57.29
  • प्रतापगढ़ 61.51
  • प्रयागराज 34.02
  • फतेहपुर 58.89
  • फिरोजाबाद 55.74
  • बलरामपुर 57.05
  • बहराइच 54.08
  • बिजनौर 63.35
  • मुजफ्फरनगर 62.78
  • मथुरा 46.88
  • मैनपुरी 60.79
  • मुरादाबाद 48.47
  • महराजगंज 72.92
  • रामपुर 54.50
  • रायबरेली 54.07
  • लखनऊ 39.99
  • लखीमपुर खीरी 58.19
  • ललितपुर 64.90
  • वाराणसी 44.39
  • श्रावस्ती 64.05
  • शामली 66.83
  • संभल 57.18
  • सहारनपुर 67.28
  • सीतापुर 58.59
  • हरदोई 64.14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed