{"_id":"646c8cea37f15583f006f743","slug":"voting-for-up-mlc-election-on-29-may-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP MLC Election: एमएलसी चुनाव में नहीं वापस हुआ कोई नामांकन, मतदान 29 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP MLC Election: एमएलसी चुनाव में नहीं वापस हुआ कोई नामांकन, मतदान 29 मई को
Tue, 23 May 2023 03:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 May 2023 03:22 PM IST
सार
यूपी में विधान परिषद चुनाव की दो सीटों पर 29 मई को मतदान होगा। अभी तक भरे गए नामांकन में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर होने वाले उप चुनाव में चारों प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इससे अब 29 मई को दोनों रिक्त सीटों के लिए मतदान होना तय है।
विज्ञापन
बता दें, भाजपा से प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह और सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल ने नामांकन दाखिल किया है।
ये भी पढ़ें - राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट: बस कुछ ही महीने बाद होंगे रामलला के दर्शन, निर्माण समिति के चेयरमैन ने दिया बयान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2024: यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले, भाजपा से 27 लोकसभा सीटों पर टिकट मांगेगी निषाद पार्टी
विज्ञापन
इन चुनाव में दो सीटों के लिए दो अलग-अलग मतपत्र होंगे। इस पर सभी 403 विधायक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सदन में भाजपा के 255, उनके सहयोगी अपना दल (एस) के 13 और निषाद पार्टी के 6 विधायक हैं। सपा के 109, रालोद के 9, सुभासपा के 6, कांग्रेस के 2, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 और बसपा के एक विधायक हैं।
भाजपा का पूरा फोकस अपने गठबंधन के 274 विधायकों के साथ सुभासपा के छह विधायकों के वोट हासिल करने पर है। वहीं, रालोद और सपा खेमे के असंतुष्ट विधायकों से संपर्क कर उनका मत भी हासिल करने की तैयारी है।