{"_id":"62ab16ca955672dfc4107b59f8287ca5","slug":"voting-for-rajyasabha-in-uttar-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान 20 को
शोभित श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Oct 2014 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सभा में उत्तर प्रदेश की 10 खाली होने वाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह सीटें 25 नवंबर को खाली हो रही हैं।
विज्ञापन
इसके लिए चुनाव की अधिसूचना तीन नवंबर को जारी होगी। इसी के साथ नामांकन पत्र भरने के काम शुरू हो जाएंगे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 11 नवंबर को होगी और 13 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
20 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे के बाद वोटों की गिनती की जायेगी।
राज्यसभा की ये सीटें हो रही हैं खाली
बसपा-
1. अवतार सिंह करीमपुरी 2. बृजलाल खाबड़ी 3. राजाराम 4. वीर सिंह एडवोकेट 5. ब्रजेश पाठक 6. अखिलेश दास गुप्ता
सपा-
1. अमर सिंह 2. प्रो. रामगोपाल यादव 3. मोहम्मद अदीब
भाजपा-
1. कुसुम राय