फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting for bypoll in Uttar Pradesh on 20 November.

यूपी उपचुनाव: मतदान की तारीख एक सप्ताह बढ़ाई गई, अब 13 की जगह 20 नवंबर को वोटिंग

Mon, 04 Nov 2024 02:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2024 02:48 PM IST
सार

यूपी में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब मतदान 13 की जगह 20 नवंबर को होगा। इस संबंध में चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Voting for bypoll in Uttar Pradesh on 20 November.
- फोटो : istock

विस्तार

यूपी में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। अब 13 की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा। इस संबंध में चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व होने की वजह से भाजपा, कांग्रेस सहित क्षेत्रीय दलों ने मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी जिस पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे जिनमें से एक सीट मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में होने के कारण इस सीट पर चुनाव की तारीखों का एलान नहीं किया गया है। शेष नौ सीटों पर अब मतदान 20 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


बता दें कि अंबेडकरनगर की कटेहरी, प्रयागराज की फूलपुर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, कानपुर नगर की सीसामऊ, मैनपुरी की करहल, मुरादाबाद की कुंदरकी, गाजियाबाद, मिर्जापुर की मंझवा और अलीगढ़ की खैर विधानभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इसे लेकर सभी दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा 'बंटेंगे तो कटेंगे' काफी चर्चा में हैं। वहीं, सपा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता का कहना है कि न बंटेंगे न कटेंगे, पीडीए संग रहेंगे। वहीं, मायावती ने कहा कि अगर बसपा के साथ रहेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे।


प्रदेश में कांग्रेस ने उपचुनाव में सपा का साथ देने का निर्णय लिया है। पार्टी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed