{"_id":"5cc6f7b8bdec22070970e5ee","slug":"voting-awareness-programme-people-take-oath-for-vote-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के 'मतदाता जागरुकता शपथ ग्रहण' कार्यक्रम में लखनऊवासियों ने लिया मतदान का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के 'मतदाता जागरुकता शपथ ग्रहण' कार्यक्रम में लखनऊवासियों ने लिया मतदान का संकल्प
Mon, 29 Apr 2019 07:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 Apr 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला के 'मतदाता जागरुकता शपथ ग्रहण' कार्यक्रम के अंतर्गत राजधानी लखनऊ के मतदाताओं ने छह मई को वोट करने की शपथ ली और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया। मतदाताओं ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
इस अभियान का मुख्य आयोजन सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार, रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज सेक्टर 14, इंदिरानगर और पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज, एल्डिको में किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य संस्थाओं में छात्र, डॉक्टर, राज्य कर्मचारी, अधिवक्तागण, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सिविल डिफेंस के सदस्य, खिलाड़ी, पुलिस कर्मी, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शहर में अलग-अलग स्थानों पर ‘जो जहां हैं वहां से’ की तर्ज पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन
समारोह के दौरान विभिन्न स्थानों पर संबंधित संस्थाओं के प्रमुख मौजूद रहे। वहीं, स्कूलों में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा मौजूद रहे।
नवयुग कन्या इंटर कॉलेज में बच्चों ने मतदान के लिए अपने बड़ों को प्रेरित करने की शपथ ली-
जवाहर भवन में राज्य विधिक सेवा के एडीजी भगीरथ वर्मा ने कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई-
ठाकुरगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदान की शपथ-
Trending Videos
मनकामनेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरी ने लोगों को मतदान की दिलाई शपथ-
मदरसा इरम मॉडल स्कूल अकबर नगर में मतदान के लिए शपथ दिलाते एजूकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष ख्वाजा बौमे यूनुस-