फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Votes will be held in Kandrawan, unopposed elections fixed for 40 seats

Lucknow News: कंदरावां में पड़ेंगे वोट, 40 सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय

Thu, 24 Aug 2023 06:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Aug 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Votes will be held in Kandrawan, unopposed elections fixed for 40 seats
प्रधान के एक, बीडीसी के चार, पंचायत सदस्यों के 35 पदों पर एक-एक परचा
विज्ञापन

ऊंचाहार के कंदरावां में एक भी परचा वापस नहीं, आठ प्रत्याशी मैदान में डटे
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिले में दो प्रधान, चार बीडीसी और 46 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों को भरने के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। एक प्रधान, चार बीडीसी और 35 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक-एक प्रत्याशी बचने पर निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। कुल 40 सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय है। सिर्फ ऊंचाहार की कंदरावां ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए आठ प्रत्याशियों के मैदान में होने के कारण मतदान होगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आरके शुक्ला ने बताया कि ऊंचाहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंदरावां में प्रधान पद के लिए आठ परचे जमा हुए थे, जिसमें कोई परचा वापस नहीं हुआ है। इस सीट पर पूर्व प्रधान राजेश बहादुर सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह, अरविंद सिंह उर्फ पवन सिंह, रत्ना सिंह, आंचल सिंह, आदर्श सिंह, जयसिंह, अमरेश सिंह, सोनम सिंह प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

छह सितंबर को मतदान के बाद आठ सितंबर को मतगणना कराई जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत सोनवर्षा के प्रधान पद के लिए दो परचों में एक परचा वापस हो गया है। क्षेत्र पंचायत ऊंचाहार में वार्ड 67, महराजगंज में वार्ड 48, राही में वार्ड पांच व सलोन में वार्ड 17 के क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए भी एक-एक नामांकन पत्र होने से मतदान की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हरचंदपुर, शिवगढ़, सतांव, सरेनी, सलोन, रोहनियां, राही, महराजगंज, लालगंज, डीह, डलमऊ, छतोह, जगतपुर, अमावां, ऊंचाहार, खीरों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 46 पदों के लिए 37 परचे जमा हुए थे। इसमें दो परचों के वापस होने के बाद 35 सदस्य पदों पर निर्विरोध चुनाव होगा। ग्राम पंचायत सदस्य के 11 पदों के लिए नामांकन नहीं किया गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंदरावां में प्रधान पद के लिए छह सितंबर को मतदान कराने के लिए तैयारियां शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed