{"_id":"61804ad66da6ec337e400937","slug":"voter-list-updation-campaign-starts-in-lucknow-gw-reporters-news-lko602820471","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में शुरू हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, एक माह चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में शुरू हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, एक माह चलेगा
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित मालवीय सभागार से सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का आगाज हुआ। एक माह तक चलते वाले इस अभियान के दौरान 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे नए मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। वहीं वर्तमान मतदाता वोटर लिस्ट में संशोधन भी करवा सकेंगे। मृतकों का नाम हटवाने की सुविधा भी दी जाएगी।
राजधानी के सभी मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट चस्पा कर दी गई है, जिसे देखकर लोग नाम जोड़ने, घटाने या संशोधन के आवेदन कर सकेंगे। यह अभियान मतदान केंद्रों पर बीएलओ के साथ ऑनलाइन भी चलेगा। वहीं 7,13, 21 व 27 नवंबर को विधानसभा क्षेत्रवार विशेष अभियान भी चलेगा। कोई समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1950 व कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में संपर्क किया जा सकेगा।
सोमवार को मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश, लविवि के कुलपति आलोक कुमार राय व अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर इस अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी मतदाता इस अभियान से जुड़ें और एनवीएसपी डॉट इन पर पंजीकरण करा मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं। एक-एक वॉलंटियर पांच लोगों का लक्ष्य तय कर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाए तो यह श्रृंखला बन जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि यदि किसी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में असुविधा हो तो मतदाता सूची में संशोधन व पंजीकरण के लिए संबंधित बीएलओ या मतदाता केंद्र पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने विवि के छात्रों से ब्रांड एंबेसडर बनकर इस मुहिम से अन्य लोगों को जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गोरखपुर से आए लोक गायक रविशंकर देहाती की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान संबंधित गीत की सीडी का विमोचन किया। लोक गायक ने अपनी टीम के सदस्यों शिवचंद, जगदीश, रमेश, अच्छेलाल व रामलखन के साथ जागरूकता गीत की प्रस्तुति भी दी।