फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voter list disturbances: Deputy CM's uncle's name missing, male made female voter, deceased's name present, alive person missing

मतदाता सूची में गड़बड़ी : डिप्टी सीएम के चाचा का नाम गायब, पुरुष को बना दिया महिला वोटर, मृतक का नाम मौजूद, जिंदा व्यक्ति का गायब

Thu, 24 Feb 2022 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Feb 2022 01:03 AM IST
सार

लखनऊ पश्चिम विधानसभा में सेंट मैरी पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 171 पर 85 वर्षीय जीवित व्यक्ति गुलाम कादिर के नाम के आगे मृत लिखा हुआ था। जबकि वह वोट डालने पहुंचे थे। मतदाता सूची में गड़बडी से वोट नहीं डाल पाए।

विज्ञापन
Voter list disturbances: Deputy CM's uncle's name missing, male made female voter, deceased's name present, alive person missing
मतदाता सूची (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

लखनऊ में मतदाता सूची में गड़बड़ियों ने लखनऊ को रिकॉर्ड मतदान के लक्ष्य को हासिल करने से रोक दिया। बड़ी संख्या में पोलिंग बूथों से मतदाता बिना वोट डाले ही मतदान केंद्र से मायूस होकर घर लौट गए। जिसका असर राजधानी के मतदान प्रतिशत पर पड़ा। हाईप्रोफाइल नामों में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के चाचा कैलाश चंद्र शर्मा व शायर मुनव्वर राणा का नाम गायब मिला।  बीकेटी विधानसभा के रेवामऊ गांव में बीएलओ की लापरवाही से 250 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए। जिसके चलते अनुराग, सचिन सिंह, सुधीर सिंह, साधना, रूपाली समेत करीब ढाई सौ मतदाता वोट डालने से वंचित रह गए।

विज्ञापन


अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछली विधानसभा में सभी ने वोट डाले थे लेकिन बीएलओ की लापरवाही से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए। इसकी शिकायत लिखित में बीकेटी विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर से की है, उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  वहीं, बीकेटी इंटर कॉलेज पर बेटे इरफान के साथ पहुंची 60 वर्षीय खुदैजा, राजेश गुप्ता, विनीता साहू, मल्लाहनखेड़ा की सुशीला आदि का नाम गायब मिला। कैंट के एपी सेन गर्ल्स कॉलेज में गीता अवस्थी का नाम रीता अवस्थी हो गया, जिससे वह वोट नहीं डाल सकीं। इसी तरह काकोरी के 15 बूथों पर 400 मतदाताओं के नाम गायब मिले। इस पर बीएलओ और मतदाताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई। वहीं, लखनऊ उत्तर में आर्ट्स कॉलेज नदवा के प्रधानाचार्य मौलाना सयुर्दुरहमान आजमी, कैंट से अनिल मिश्रा ने अपना नाम गायब होने के साथ बेटी का नाम दूसरी जगह होने की शिकायत की। इसी तरह दिन भर कई मतदाता भटकते नजर आए।
विज्ञापन


जिंदा व्यक्ति को बताया मृत
लखनऊ पश्चिम विधानसभा में सेंट मैरी पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 171 पर 85 वर्षीय जीवित व्यक्ति गुलाम कादिर के नाम के आगे मृत लिखा हुआ था। जबकि वह वोट डालने पहुंचे थे। मतदाता सूची में गड़बडी से वोट नहीं डाल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका वोट पड़ चुका है, वापस जाइए
एमजी कांवेंट स्कूल में वोट डालने पहुंची इंदु वर्मा ने बताया कि वह वोट डालने आईं लेकिन उन्हें बताया गया कि उनके नाम के आगे पोस्टल बैलेट लिखा है। उनका वोट डाला जा चुका है। वह न्याय की गुहार लगाने के बाद मायूस होकर लौट गईं। इसी तरह पत्नी शबीना खातून का वोट डालने के लिए सैयद मोहम्मद अतीक बूथ संख्या 389 पर अधिकारियों की मनुहार करते नजर आए। लेकिन पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से गायब मिला।

20 किलोमीटर दूर केंद्र पर किया मतदान
निर्वाचन अधिकारियों की लापरवाही के चलते सरोजनीनगर विधानसभा के रजनीखंड के कुछ मतदाताओं के नाम 20 किलोमीटर दूर भटगांव के पोलिंग बूथ में पहुंच गए। भटगांव के बीएलओ ने बताया कि 20 से 25 ऐसे नाम भी सूची में हैं जो गांव के निवासी नहीं हैं।


अंधेरे में हुआ मतदान
लखनऊ पश्चिम के यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर प्रकाश की उचित व्यवस्था न होने से अंधेरे में मतदान हुआ।

पोलिंग अधिकारी की तबियत बिगड़ी
लखनऊ पूर्व के डेबल पब्लिक स्कूल में तैनात पोलिंग अधिकारी पूनम की मतदान के दौरान तबियत बिगड़ गई। इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में की गई तो उन्हें जोनल से संपर्क करने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed