फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   volvo and deluxe bus service for holi in lucknow

होलीः ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो पढ़े यह खबर

Tue, 03 Mar 2015 11:26 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
volvo and deluxe bus service for holi in lucknow

होली को लेकर ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी शुरू हो गई है। रेलवे ने जहां जाड़े में निरस्त की गई और स्पेशल ट्रेनें चलाने का सिलसिला शुरू कर दिया है वहीं परिवहन निगम ने ट्रेन से निराश यात्रियों को वॉल्वो, जनरथ एवं शताब्दी एक्सप्रेस में जगह देने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सबसे अधिक दिल्ली के लिए 13 बसें चलाई जा रहीं हैं जिनमें अभी पर्याप्त सीट हैं लेकिन आरक्षण कराने वालों को ही सीट मिलेगी। तीन मार्च से परिवहन निगम की होली स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


चारबाग से प्रदेश के पांच शहरों एवं दो राज्यों की राजधानी के लिए वॉल्वो का संचालन होता है। यह शहर इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, बलिया और दिल्ली व जयपुर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 5:30 बजे से दिल्ली की सेवा

volvo and deluxe bus service for holi in lucknow

आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि होली पर लखनऊ और दिल्ली के बीच 13 बसें हैं जिसमें वॉल्वो, जनरथ एवं शताब्दी स्लीपर सेवा शामिल है।

दिल्ली के लिए पहली वॉल्वो शाम 5:30 बजे है। इसके बाद रात 10:30 बजे कैसरबाग डिपो की शताब्दी स्लीपर सेवा है। यहीं नहीं होली स्पेशल के रूप में तीन मार्च से चारबाग एवं कैसरबाग से साधारण एवं शताब्दी सेवा की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

आज से चलेंगी लोहिया ग्रामीण सेवा बसें

volvo and deluxe bus service for holi in lucknow

परिवहन निगम की 25 फीसदी किराए में सफर कराने वाली लोहिया ग्रामीण सेवा की बसों का राजधानी में मंगलवार से शुभारंभ होने जा रहा है। यह बसें लखनऊ से अंबेडकरनगर के जलालपुर के बीच चलेंगी।

सोमवार को अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा ने बताया कि डीएम राजशेखर मंगलवार सुबह नौ बजे कैसरबाग अड्डे पर हरी झंडी दिखाकर लोहिया बस को रवाना करेंगे। पहले चरण में लखनऊ और जलालपुर के बीच छह लोहिया बस का संचालन शुरू होगा।

लखनऊ से यह बसें सुबह 5,6,7 एवं दोपहर बाद 2,3,4 बजे जलालपुर से रवाना होगी। इनका संचालन कैसरबाग से शुरू होकर पॉलीटेक्निक, बाराबंकी, टांडा होते हुए जलालपुर तक जाएगी। वहीं, जलालपुर से जो बस सुबह पांच बजे चलेगी वह कैसरबाग सुबह 11:20 बजे पहुंचेगी। जिसमें एक यात्री का लखनऊ से जलालपुर का 157 रुपये किराया होगा।

ये बसें मिलेंगी चारबाग से

volvo and deluxe bus service for holi in lucknow

जयपुर के लिए शाम 5 बजे
आगरा के लिए सुबह 10 एवं रात 10 बजे
दिल्ली के लिए शाम 5:30 से रात 10:30 बजे तक
गोरखपुर के लिए सुबह 10, रात 10 व 11 बजे
वाराणसी के लिए सुबह 8, अपराह्न 3 व रात 10 बजे
बलिया के लिए सुबह 8 व रात 10:30 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed