{"_id":"5df0eacc8ebc3e879b77e802","slug":"vodafone-amar-ujala-fastest-challenge-hunt-show-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोडाफोन अमर उजाला फास्टेस्ट चैलेंज: उत्साह के साथ छात्रों ने किया हुनर का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोडाफोन अमर उजाला फास्टेस्ट चैलेंज: उत्साह के साथ छात्रों ने किया हुनर का प्रदर्शन
Wed, 11 Dec 2019 06:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Dec 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने सबसे तेज समोसा खाकर बनाया रिकॉर्ड।
- फोटो : amar ujala
वोडाफोन अमर उजाला फास्टेस्ट चैलेंज टैलेंट हंट शो में मंगलवार को जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रमा कॉन्वेट महाविद्यालय के छात्रों ने हुनर का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रस्तुतियों के दौरान छात्रों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में किसी ने बांसुरी बजाकर कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया तो किसी ने नृत्य में अपनी पारंगता को साबित किया। अंकित मिश्रा ने बांसुरी वादन से सभी को मुरीद बना दिया। वहीं, वेदिका के नृत्य पर सभी झूमने लगे। अवसर पर आयोजित रैपिड फायर राउंड व वन मिनिट्स गेम में छात्रों ने जोश के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मानसी, अली, रितिका और निधि ने सबसे तेज समोसा खाकर बाजी मारी तो सौरभ ने सबसे तेज बोल्ट टावर बनाया। उधर, रमा कॉन्वेंट महाविद्यालय के यूजी व डीएलएड के छात्रों ने गीत-संगीत व नृत्य समेत कई प्रतियोगिताओं में रंग जमाया।
विज्ञापन
चंदन सिंह, मनीषा, पूनम गौतम, फखरे आलम, शाश्वत पांडेय, अल्पना, सुनील ने मनमोहक प्रस्तुतियों से पुरस्कार जीता। इस अवसर पर कई प्रकार के मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए।