{"_id":"5e6c9b018ebc3ea7dd2f0c0a","slug":"vodafone-amar-ujala-fastest-challenge-grand-finale","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोडाफोन अमर उजाला फास्टेस्ट चैलेंज: आज जीतेगा वही, जो होगा सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोडाफोन अमर उजाला फास्टेस्ट चैलेंज: आज जीतेगा वही, जो होगा सबसे तेज
Sat, 14 Mar 2020 02:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Mar 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। आज उस हुनरमंद का चुनाव किया जाएगा, जो सबसे तेज होगा। वोडफोन अमर उजाला फास्टेस्ट चैलेंज का ग्रैंड फिनाले शनिवार को होगा। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फन रिपब्लिक मॉल में शाम 5 बजे से होगा।
विज्ञापन
बीते दिनों अमर उजाला ने समाचार पत्र में खबर प्रकाशित कर गायन, वादन और नृत्य में सबसे तेज हुनर के लिए एंट्री मांगी थीं। व्हाट्सएप के जरिए मिलीं एंट्री में से तीनों कैटेगरी के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनमें से सबसे तेज को चुनने के लिए निर्णायक मंडल में शामिल हैं, इंटरनेशनल यूथ आइकॉन और डांस गुरु कला श्री अमृत सिन्हा, जाने-माने ड्रमर और तबलावादक तन्मय राज मुखर्जी और भातखंडे संगीत संस्थान के शिक्षक अंकित सिंह।
विज्ञापन
यदि आप भी कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं तो खबर के साथ दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें या auevents.in पर लॉगिन करें। साथ ही पाएं लकी ड्रा में उपहार जीतने का मौका।
विज्ञापन