{"_id":"6ad93061956d077bcd079b97","slug":"vivekananda-modern-team-won-the-opening-match-lucknow-news-c-13-lko1070-1975530-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवेकानंद मॉडर्न टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवेकानंद मॉडर्न टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन
लखनऊ। विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी बीकेटी ने केएन सिंह मेमोरियल अंडर-19 अंतरविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में बुधवार को जीत दर्ज की। एकेडमी की टीम ने एसआर इंटरनेशनल स्कूल को 58 रन से हराया।
एसएआर स्पोट् र्स ग्रुप के क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 125 रन बनाए। रुद्र ने 42 रन की पारी खेली। एसआर इंटरनेशनल की ओर से दर्श प्रताप सिंह और दिव्यांशु राय ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल की टीम 67 रन पर सिमट गई। अक्षत मुकेश ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। उप्र लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष व विद्यालय के संस्थापक स्व. केएन सिंह की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट तीन नवंबर चलेगा। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले 15-15 ओवर के होंगे। उद्घाटन समारोह में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान, सीएमएस गोमतीनगर के खेल प्रमुख देवेंद्र नाथानी और विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी के अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस उमेश कुमार सिंह मौजूद रहे।