फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vivek of Ayodhya in polytechnic and Priyanshi of Aligarh topped in women's category

यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट : अयोध्या के विवेक और महिला वर्ग में अलीगढ़ की प्रियांशी ने किया टॉप

Mon, 13 Sep 2021 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Sep 2021 08:59 PM IST
सार

ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3,02,066 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 1,87,694 (62.14 प्रतिशत) छात्र प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 1,74,770 (93.11 प्रतिशत) छात्रों को अर्ह घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Vivek of Ayodhya in polytechnic and Priyanshi of Aligarh topped in women's category
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम सोमवार शाम जारी कर दिया गया। इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम ग्रुप-ए के अयोध्या निवासी विवेक यादव ने 400.23 अंक प्राप्त कर टॉप किया है, जबकि महिला वर्ग में ग्रुप-ए की अलीगढ़ निवासी प्रियांशी उपाध्याय ने 387.25 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। ओवरऑल ग्रुप में प्रियांशी पांचवें स्थान पर हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रवेश परीक्षा परिणाम www.jeecup.nic.in पर अपलोड कर दिया  है। छात्र अपनी लॉगइन के माध्यम से रिजल्ट और काउंसिलिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3,02,066 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 1,87,694 (62.14 प्रतिशत) छात्र प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 1,74,770 (93.11 प्रतिशत) छात्रों को अर्ह घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार पूरी प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई। गत 31 अगस्त से चार सितंबर तक प्रदेश के 41 जिलों के 133 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब प्रवेश परीक्षा हमेशा ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा के निदेशक मनोज कुमार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं ग्रुप के टॉपर
पॉलिटेक्निक के पाठ्यक्रमों को 17 ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में आयोध्या के विवेक यादव, ग्रुप-बी में बाराबंकी के शशांक वर्मा, ग्रुप-सी में हापुड़ की मोनिका, ग्रुप-डी में इटावा के रोहित, ग्रुप-ई में बस्ती के राज शुक्ला, ग्रुप-एफ में अंबेडकर नगर के राजनाथ वर्मा, ग्रुप-जी में गौतमबुद्ध नगर के नितिन, ग्रुप-एच में लखीमपुर खीरी के अमित कनौजिया, ग्रुप-आई में हापुड़ के प्रशांत, ग्रुप के-1 में कानपुर के चेतन सिंह, ग्रुप के-2 में बांदा केआलोक कुमार, ग्रुप के-3 में पीलीभीत के अमन कुमार, ग्रुप के-4 में लखनऊ के अवनीश यादव, ग्रुप के-5 झांसी के राज मोहम्मद, ग्रुप के -6 में प्रयागराज के रवींद्र सिंह, ग्रुप के-7 में लखनऊ की जायरीन और ग्रुप के-8 में प्रयागराज के अमजद अली ने टॉप किया।

सीटों के सापेक्ष कम छात्र
प्रदेश में 150 राजकीय, 19 सहायता प्राप्त और 1203 निजी पॉलिटेक्निक संस्थान हैं। इनमें 2,39,158 सीटें हैं। जबकि प्रवेश परीक्षा में अर्ह छात्रों की संख्या 1,74,770 हैं। सीटों के सापेक्ष छात्रों की संख्या काफी कम है। ऐसे में इस बार हजारों सीटें खाली रह जाने की आशंका है। सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि इस बार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होने की वजह से केवल 41 जनपदों में ही कराया गया। कोविड की वजह से छात्र दूसरे जनपदों में प्रवेश परीक्षा देने नहीं जा पाए। इसलिए छात्रों की संख्या कम हुई है।


वहीं उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री की मांग के अनुसार कुछ नए पाठ्यक्रमों को शामिल करने की योजना है। जिसके बाद छात्रों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जनरल व ओबीसी छात्रों के लिए अर्हता के लिए 25 अंक जबकि एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को महज एक अंक लाना अनिवार्य होता है। हालांकि अब यह तय है कि काउंसिलिंग के अंतिम चरणों में सभी को शामिल किया जाएगा। वहीं जिन्होंने प्रवेश परीक्षा नहीं दी उनको भी अंत में सीधे काउंसिलिंग में शामिल होने का मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed