फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Visually impaired elderly mother stoned to death while trying to save her son, four accused arrested

Lucknow News: बेटे को बचाने आई दृष्टबाधित बुजुर्ग मां की पत्थर मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Visually impaired elderly mother stoned to death while trying to save her son, four accused arrested
सियावती की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। बंथरा के मवई पड़ियाना गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश में श्रमिक राजेंद्र और उनकी 65 वर्षीय दृष्टिबाधित मां सियावती रावत पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें सियावती की मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र को भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों, उनकी मां और चाचा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किया गया एक आरोपी घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राजेंद्र के अनुसार, लगभग 15 वर्ष पहले वह पड़ोसी मनोहर की पत्नी को लेकर चला गया था। करीब एक वर्ष राजस्थान में रहने के बाद दोनों गांव लौट आए थे। तब से उनके और मनोहर के परिवार के बीच रंजिश चल रही थी। बुधवार रात करीब सवा नौ बजे वह मजदूरी करके घर लौटे। मनोहर के बेटे गोविंद, धर्मेंद्र, पत्नी बसंती और भाई पंचम ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह छत पर भागे, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और उन्हें पीटा। शोर सुनकर मां सियावती मदद के लिए आईं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया।
विज्ञापन

हमले में मां के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा, दोनों तरफ से चले ईंट-पत्थर
इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच पता चला है कि दोनों पक्षों के लोग शाम को गांव के बाहर शराब पी रहे थे। घर पहुंचने पर किसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ के लोगों ने अपनी-अपनी छत से ईंट-पत्थर चलाए। एक पत्थर सियावती के सिर में लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। राजेंद्र के भाई रवि की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या व मारपीट की एफआईआर दर्ज कर धर्मेंद्र, गोविंद, पंचम, बसंती को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट में धर्मेंद्र को भी चोट लगी है। उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

सियावती की फाइल फोटो।

सियावती की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed